बिजनेस

Bank Holiday Today: आज मंगलवार 31 मार्च 2026 को कहां-कहां बंद हैं बैंक और क्यों? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज मंगलवार 31 मार्च 2026 है। आज कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले जान लीजिए आपके राज्य में बैंक बंद तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) जानने के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें।

Image

जानिए आज कहां-कहां बैंक बंद हैं (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today: आज मंगलवार 31 मार्च 2026 है। देश के कई राज्यों में आज बैंक बंद हैं। इस महीने कई त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक छुट्टियों की तारीखें अलग-अलग रही है। आज महीने के आखिरी दिन भी कई प्रदेशों में त्योहार की वजह से बैंक बंद हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार पूरे देश में एक जैसी बैंक छुट्टियां नहीं होतीं। इसका मतलब है कि जब कुछ राज्यों में बैंक बंद रहते हैं तो अन्य राज्यों में सामान्य रूप से कामकाज होता है। ऐसे में बैंक जाने से पहले RBI द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक हर साल पहले ही छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस दिन, किस राज्य या शहर में और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले एक बार इस लिस्ट पर जरूर नजर डाल लें।

Bank Holiday: आज 31 मार्च को इन राज्यों में बंद हैं बैंक और क्यों

आज मंगलवार 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती है, इस मौके पर कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं। इस वजह से आज गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंकों में छुट्टी है। हालांकि अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे, हालांकि अपने बैंक से जानकारी जरूर हासिल कर लें। महावीर, जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर थे, जिन्होंने जैन धर्म के उन मूलभूत सिद्धांतों की स्थापना की। इन्हें महावीर जन्म कल्याणक भी कहा जाता है। महावीर जयंती जैन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह भगवान महावीर के जन्म का प्रतीक है, जो आज भी लाखों अनुयायियों का मार्गदर्शन करते हैं।

Bank Holiday: छुट्टियों में भी चालू रहती हैं डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

बैंक भले ही अवकाश के कारण बंद हों, लेकिन ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं में कोई रुकावट नहीं होती। एटीएम से पैसे निकालना, यूपीआई के जरिए भुगतान करना, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाएं 24x7 उपलब्ध रहती हैं। यानी छुट्टियों के दौरान भी आप अपने सभी ऑनलाइन लेन-देन आसानी से कर सकते हैं।

Bank Holiday: RBI तय करता है छुट्टियों का कैलेंडर

हर साल की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, विभिन्न राज्यों के त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं। इससे लोगों को अपने बैंकिंग कार्यों की पहले से योजना बनाने में सुविधा मिलती है। RBI इन छुट्टियों को तीन श्रेणियों में विभाजित करता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, RTGS अवकाश और बैंक खातों के समापन से जुड़े अवकाश।

Bank Holiday: इन दिनों बंद रहते हैं बैंक

देशभर में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक अवकाश रहता है। चूंकि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article