बिजनेस

Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 27 मार्च 2026 को कहां-कहां बंद हैं बैंक और क्यों? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 27 मार्च 2026 है। आज कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले पता कर लीजिए आपके राज्य में बैंक बंद तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) जानने के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें।

Image

जानिए आज कहां-कहां बैंक बंद हैं (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 27 मार्च 2026 है। देश के कई राज्यों में आज बैंक बंद हैं। इस महीने विभिन्न त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक छुट्टियों की तारीखें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार पूरे देश में एक जैसी बैंक छुट्टियां नहीं होतीं। इसका मतलब है कि कुछ राज्यों में बैंक बंद हो सकते हैं, जबकि अन्य राज्यों में सामान्य रूप से कामकाज जारी रह सकता है। ऐसे में बैंक जाने से पहले RBI द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक हर साल पहले ही छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस दिन, किस राज्य या शहर में और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले एक बार इस लिस्ट पर नजर जरूर डाल लें।

Bank Holiday: 27 मार्च को इन राज्यों में बंद हैं बैंक

आज 27 मार्च 2026 गुरुवार को राम नवमी (चैती दसैन) है, इस मौके पर कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं। इस वजह से आज मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और आंध्र प्रदेश में बैंकों में छुट्टी है। हालांकि अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे, इसलिए अपने बैंक से जानकारी जरूर ले लें। छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहती हैं, जिससे जरूरी काम आसानी से किए जा सकते हैं।

मार्च 2026 में बैंकों की बाकी छुट्टियों की लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकहां बैंक बंद रहेंगे
27 मार्च 2026शुक्रवारश्री राम नवमी (चैती दसैन)मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश
28 मार्च 2026शनिवारचौथा शनिवार (बैंक हॉलिडे)सभी राज्य
29 मार्च 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टी (रविवार)सभी राज्य
31 मार्च 2026मंगलवारमहावीर जयंती / महावीर जन्मकल्याणकगुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड

Bank Holiday: छुट्टियों में भी जारी रहती हैं डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

बैंक भले ही छुट्टी के कारण बंद हों, लेकिन ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चालू रहती हैं। एटीएम से नकदी निकालना, यूपीआई के जरिए भुगतान करना, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहती हैं। यानी आप छुट्टियों के दौरान भी आसानी से अपने सभी ऑनलाइन लेन-देन कर सकते हैं।

Bank Holiday: RBI तय करता है छुट्टियों की लिस्ट

हर साल की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक अवकाशों की आधिकारिक सूची जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय छुट्टियां, अलग-अलग राज्यों के त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं। इससे लोगों को अपने बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से बनाने में मदद मिलती है। RBI इन छुट्टियों को तीन श्रेणियों में बांटता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, RTGS अवकाश और बैंक खातों के समापन से जुड़े अवकाश।

Bank Holiday: इन दिनों बंद रहते हैं बैंक

देशभर में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक अवकाश रहता है। चूंकि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article