Saturday Bank Holiday Today : लोगों को कैश निकालने के साथ-साथ कई अन्य कामों के लिए भी अक्सर बैंक जाने की जरुरत पड़ती है। साथ ही नौकरी पेशा वाले लोग वीकेंड यानी शनिवार को बैंकों का काम निपटाना चाहते हैं लेकिन शनिवार को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है कि कहीं इस शनिवार बैंक बंद तो नहीं है। क्योंकि प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जबकि पहला, तीसरा और 5वां शनिवार को बैंक खुला रहता है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखकर ही बैंक जाने की प्लानिंग करें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें जानकारी दी जाती है कि किस तारीख को, किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले उस लिस्ट को यहां जरूर देख लें और उसी हिसाब से बैंक जाने की प्लानिंग तैयार करें (bank se judi khabren)। आइए जानते हैं आज बैंक बंद है या नहीं।
Saturday Bank Holiday: आज शनिवार क्यों बंद हैं बैंक
वर्ष 2025 का आखिरी महीने दिसंबर में बैंक की छुट्टियों की जानकारी रखने से फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन को बेहतर तरीके से प्लान करने में मदद मिल सकती है। दिसंबर में पूरे देश में बैंक कुल 18 दिन बंद रहेंगे। आज महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में आज बैंक बंद रहेंगे यानी आज बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। गौर हो कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हर महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश अनिवार्य कर दिया है। महीने के बाकी शनिवार को बैंक खुले रहते हैं।
Bank Holiday 2025: दिसंबर 2025 की बाकी छुट्टियां
- 13 दिसंबर (शनिवार): दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।
- 14 दिसंबर (रविवार): वीक ऑफ की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
- 18 दिसंबर (गुरुवार): मेघालय में प्रसिद्ध खासी कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर बैंक हॉलिडे होगा।
- 19 दिसंबर (शुक्रवार): गोवा लिबरेशन डे पर पूरे गोवा में बैंक की छुट्टी रहेगी।
- 20 दिसंबर (शनिवार): सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग त्योहार के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
- 21 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 22 दिसंबर (सोमवार): सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग त्योहार के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
- 24 दिसंबर (बुधवार): मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस ईव पर बैंक की छुट्टी रहेगी।
- 25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस के अवसर पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 दिसंबर (शुक्रवार): मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बैंक हॉलिडे।
- 27 दिसंबर(शनिवार): चौथे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 दिसंबर (रविवार): वीक ऑफ की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
- 30 दिसंबर (मंगलवार): मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर बैंक छुट्टी रहेगी।
- 31 दिसंबर (बुधवार): मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holiday : छुट्टियों के दौरान करें ऑनलाइन बैंकिंग
छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सर्विस के जरिये बिना किसी रूकावट के ट्रांजेक्शन कर सकते हैं, जब तक कि कोई तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से सूचना न दी जाए। पैसे की जरुरत होने पर एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा ऐप और UPI जैसे डिजिटल भुगतान सिस्टम भी सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।
Bank Holiday: बैंक कब बंद रहते हैं?
रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार के अलावा बैंक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी बंद रहते हैं। ये छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि राज्यों के छुट्टियों का कैलेंडर अलग-अलग होता है। इसलिए अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की लिस्ट पहले से देख लेना महत्वपूर्ण है ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
