बिजनेस

आखिर क्यों चेक पर रकम के बाद लिखा जाता है Only, नहीं जानते होंगे आप

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 3, 2023, 04:03 PM IST

Cheque Payments Rules: आज डिजिटल का भी जमाना आ गया है। फोन से एक क्लिक पर कुछ सेकंड में पैसों का लेनदेन हो जाता है। पर ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो चेक के जरिए पेमेंट करते हैं।

Image

चेक पेमेंट नियम

Photo : iStock

Cheque Payments Rules: आज डिजिटल का भी जमाना आ गया है। फोन से एक क्लिक पर कुछ सेकंड में पैसों का लेनदेन हो जाता है। पर ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो चेक के जरिए पेमेंट करते हैं। लेकिन इसमें इस्तेमाल होने होने वाले ज्यादातर जानकारियों के बारे में हमें कई बार पता नहीं होता है। जैसे कि क्या आपको पता है चेक के आगे 2 लाइनें क्यों खींची जाती हैं या इसमें रकम के आगे ‘Only’ क्यों लिखा जाता है? आपका उत्तर नहीं में होगा। यदि ऐसा है तो आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं कि यदि आपने चेक में रकम के आगे only नहीं लिखा तो क्या आपका चेक बाउंस हो जाएगा। ऐसे सवालों के जवाब आज हम इस खबर में दे रहे हैं।

इसलिए चेक पर लिखते हैं ‘Only’

दरअसल चेक पर अमाउंट लिखने के बाद Only शब्द लिखने से आपकी सुरक्षा बढ़ जाती है। इससे अकाउंट के जरिये होने वाली धोखाधड़ी को काफी हद कम किया जा सकता है। लिहाजा रकम लिखने के बाद शब्दों में Only (मात्र) लिखना जरूरी होता है। अगर आप नहीं लिखेंगे तो जब आप किसी को चेक देंगे। तब ऐसी स्थिति में वो अमाउंट की रकम आगे बढ़ा सकता है। इससे आपके अकाउंट से ज्यादा पैसे निकल सकते हैं और ठगी के शिकार हो सकते हैं। कोई आपके लिखी हुई रकम को खुद से बढ़ा ना सके इसके लिए Only शब्द लिखा जाता है।

only के साथ ये साइन भी जरूरी

अगर आपने किसी व्यक्ति को 10,000 रुपये चेक के जरिये दिया। शब्दों में आपने only नहीं लिखा तो रकम बढ़ा सकता है। वहीं अंकों में अमाउंट भरते समय आपको स्लैश डैश /- ये लगाना जरुरी होता है। जिससे उसके आगे कोई जगह न बचे और कोई उसमे अमाउंट न बढ़ा सके।

दो लाइनें खींचने की ये है वजह

चेक भरते हुए ऊपर कॉर्नर की तरफ दो लाइनों को खींचे जाने का मतलब अकाउंट पेयी ओनली होता है। इसका मतलब अकाउंट में भरा हुआ पैसा उसी को मिलेगा जिसके नाम से चेक को काटा गया है। कई बार लोग दोनों लाइनों के बीच A/C Payee लिख देते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article