बिजनेस

Expensive Gujiya: ये है सबसे महंगी गुजिया, 25000 रु किलो रेट, 39 साल से स्वाद की दीवानगी बरकरार

Most Expensive Gujiya: नवाबों के शहर कहे जाने वाले लखनऊ के इंदिरा नगर में कंचन स्वीट्स मौजूद है। कंचन स्वीट्स पर ही 25000 रु प्रति किलो वाली गुजिया बिक रही है। इस दुकान पर कई तरह की गुजिया मिलती है, जिनमें सबसे महंगी गुजिया का एक पीस 500 रु में मिलता है।

Image

25000 रु किलो वाली गुजिया

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कंचन स्वीट्स बेचती है बहुत महंगी गुजिया
  • 25000 रु प्रति किलो है रेट
  • 500 रु में मिलता है एक पीस

Most Expensive Gujiya: सोमवार को पूरे देश में धूमधाम से होली मनाई जा रही है। होली के मौके पर मिठाई का कारोबार बढ़ जाता है। जो मिठाई सबसे अधिक डिमांड में रहती है वो है गुजिया। आम तौर पर अलग-अलग वेरायटी की गुजिया प्रति किलो 500 रु से 1000 रु तक के रेट पर मिल जाती है। मगर क्या आपने 25000 रु प्रति किलो के रेट वाली गुजिया के बारे में सुना है? नहीं सुना तो हम आपको बताएंगे उस दुकान के बारे में जहां सबसे महंगी गुजिया 25000 रु प्रति किलो के रेट पर बिक रही है।

ये भी पढ़ें -

नवाबों के शहर में बिक रही 25000 रु प्रति किलो वाली गुजिया

नवाबों के शहर कहे जाने वाले लखनऊ के इंदिरा नगर में कंचन स्वीट्स मौजूद है। कंचन स्वीट्स पर ही 25000 रु प्रति किलो वाली गुजिया बिक रही है। इस दुकान पर कई तरह की गुजिया मिलती है, जिनमें सबसे महंगी गुजिया का एक पीस 500 रु में मिलता है।

दरअसल कंचन स्वीट्स की 25000 रु प्रति किलो वाली गुजिया लोगों के बजट में नहीं आती। इसलिए ये एक-एक पीस भी बेचते हैं, जिसका रेट 500 रु है।

ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं

आप इस लिंक पर जाकर कंचन स्वीट्स की मिठाइयों के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। इस लिंक पर आज उनसे संपर्क कर सकते हैं।

39 साल पुरानी है दुकान

कंचन स्वीट्स एंड पेस्ट्रीज की शुरुआत लखनऊ में 1985 में हुई थी। इसकी शुरुआत अनूप तोलानी ने की थी। कंचन स्वीट्स ब्रांड लखनऊ में बंगाली मिठाइयों की सबसे बड़ी रेंज पेश करने के लिए भी फेमस है। कंपनी के प्रोडक्ट्स में खोआ खीर कदम से लेकर बिना चीनी की रस मलाई तक शामिल है। इसकी मिठाइयां यूरोप और अमेरिका तक निर्यात की जाती हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article