बिजनेस

Marriott International: इस ग्रुप के पास हैं दुनिया में सबसे ज्यादा होटल, 4800 रु में मिलेंगे राजाओं जैसे मजे

World's Largest Hotel Group: मैरियट दुनिया का सबसे बड़ा होटल ग्रुप है। मैरियट इंटरनेशनल की शुरुआत जे विलार्ड और ऐलिस मैरियट ने 1927 में की थी। इसका पुराना नाम मैरियट कॉर्पोरेशन है।

Image

विश्व का सबसे बड़ा होटल ग्रुप

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मैरियट के पास हैं दुनिया में सबसे ज्यादा होटल
  • भारत में इसके होटलों का शुरुआती किरायाा करीब 4800 रु
  • 139 देशों में हैं 8800 होटल

World's Largest Hotel Group: भारत में ताज और ओबेरॉय होटल बहुत फेमस हैं। IHCL ताज होटल चेन और EIH ओबेरॉय होटल चेन की पैरेंट कंपनी है। IHCL के कई ब्रांड के तहत कुल 234 होटल हैं, जिनमें 100 ताज होटल हैं। वहीं ओबेरॉय समेत EIH के अलग-अलग ब्रांड के कुल होटलों की संख्या 32 है। IHCL ने FY24 में 6952 करोड़ रु की कमाई की, जबकि FY23 में EIH का रेवेन्यू 2096 करोड़ रु रहा था। मगर न तो IHCL और न EIH के पास सबसे बड़ी होटल चेन है। दुनिया का सबसे बड़ा होटल ग्रुप है Marriott International। मैरियट इंटरनेशनल के मुताबिक इसके दुनिया भर में करीब 8800 लग्जरी होटल हैं।

ये भी पढे़ं -

4 बड़े होटल ग्रुप कौन से हैं?

मैरियट इंटरनेशनल के कुल होटल ब्रांड्स की संख्या 30 से भी ज्यादा है। इसके होटल दुनिया के 139 देशों में मौजूद हैं। स्टेटिस्टा के अनुसार 2023 में मैरियट इंटरनेशनल का रेवेन्यू करीब 23.71 अरब डॉलर रहा था, जो भारतीय करेंसी में करीब 2 लाख करोड़ रु बनते हैं।

दुनिया के 4 सबसे बड़े होटल ग्रुप में मैरियट इंटरनेशनल, जिन जियांग, हिल्टन वर्ल्डवाइड और आईएचजी शामिल हैं।

कौन बड़ा है, हिल्टन या मैरियट?

मैरियट दुनिया का सबसे बड़ा होटल ग्रुप है। मैरियट इंटरनेशनल की शुरुआत जे विलार्ड और ऐलिस मैरियट ने 1927 में की थी। इसका पुराना नाम मैरियट कॉर्पोरेशन है।

किस समूह के पास सबसे अधिक होटल हैं?

मैरियट इंटरनेशनल के पास सबसे अधिक करीब 8800 होटल हैं। मैरियट ने 16 जनवरी 1957 को अपना पहला होटल ट्विन ब्रिजेस मोटर होटल, आर्लिंगटन, वर्जीनिया (अमेरिका) में खोला था। तब इसके होटल में एक रात का किराया 9 डॉलर (आज के हिसाब से 745.5 रु) था। 1957 से पहले कंपनी ड्रिंक बिजनेस में ऑपरेट करती थी

मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ा होटल समूह कौन सा है?

मैरियट इंटरनेशनल की मार्केट कैपिटल करीब 5.73 लाख करोड़ रु है। एंथोनी कैपुआनो मैरियट इंटरनेशनल के सीईओ हैं। भारत में मैरियट के कुल 147 होटल हैं, जिनमें से कुछ के लिए इसने ITC समेत दूसरे ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है।

भारत में कितना है किराया

भारत में मौजूद इसके होटलों का एक रात का किराया करीब 4800 रु से शुरू है। 2023 में मैरियट इंटरनेशनल का रेवेन्यू करीब 2 लाख करोड़ रु रहा, जबकि इसकी कुल संपत्ति 2.12 लाख करोड़ रु की रही।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article