बिजनेस

JSW Steel Share Target: जेएसडब्लू स्टील के शेयर खरीदने की सलाह, 18% रिटर्न दे सकता है स्टॉक, जानिए टार्गेट

JSW Steel Share Price Target: जेएसडब्लू स्टील का शेयर बीएसई पर 830 रु पर है। वहीं इस शेयर के लिए ब्रोकरेज फर्म JP Morgan ने 980 रु का टार्गेट दिया है। यानी ये मौजूदा स्तर से 18 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

जेएसडब्लू स्टील के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जेएसडब्लू स्टील में निवेश की सलाह
  • 18% रिटर्न दे सकता है इसका शेयर
  • 980 रु है टार्गेट

JSW Steel Share Price Target: जेएसडब्लू स्टील एक लार्ज कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 2 लाख करोड़ रु से अधिक है। एक ब्रोकरेज फर्म ने जेएसडब्लू स्टील के शेयर में निवेश की सलाह दी है। दिग्गज ब्रोकरेज फर्म JP Morgan ने जेएसडब्लू स्टील के शेयर खरीदने की सलाह देते हुए इसके लिए एक टार्गेट भी दिया है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक भारतीय स्टील इंडस्ट्री बाकी देशों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसने उम्मीद जताई है कि सप्लाई क्रिएशन से मांग में ग्रोथ सुस्त रहेगी, जिससे स्टील मैन्युफैक्चरर को अच्छा मार्जिन मिलेगा। आगे जानिए ब्रोकरेज फर्म ने जेएसडब्लू स्टील के लिए कितना टार्गेट रखा है।

ये भी पढ़ें -

कितना है जेएसडब्लू स्टील के लिए टार्गेट

गुरुवार को करीब 3 बजे जेएसडब्लू स्टील का शेयर बीएसई पर 830 रु पर है। वहीं इस शेयर के लिए ब्रोकरेज फर्म JP Morgan ने 980 रु का टार्गेट दिया है। यानी ये मौजूदा स्तर से 18 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीते 5 दिनों में जेएसडब्लू स्टील का शेयर 1.6 फीसदी ऊपर चढ़ा है
  • एक महीने में ये 0.8 फीसदी नीचे फिसला है
  • 6 महीनों में इसने सिर्फ 1.8 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है
  • बीते एक साल में ये 22 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है

क्या है जेएसडब्लू स्टील का बिजनेस

जेएसडब्लू स्टील प्रमुख स्टील मैन्युफैक्चरर कंपनी है। जेएसडब्ल्यू स्टील एकमात्र भारतीय कंपनी है जिसे 2008 से लगातार 13 वर्षों तक वर्ल्ड स्टील डायनेमिक्स ने टॉप 15 वैश्विक स्टील उत्पादकों की लिस्ट में जगह दी है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article