बिजनेस

Jobs For Freshers: फ्रेशर्स के लिए इन 3 सेक्टर में सबसे ज्यादा मौका, जानें कौन से स्किल की डिमांड

Jobs For Freshers: सालाना आधार पर ऑन-साइट यानी कार्यस्थल पर नौकरी में 15 प्रतिशत की गिरावट हुई है। वहीं, हाइब्रिड नौकरियों में 52 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। रिपोर्ट में बताया गया कि एंट्री लेवल जॉब के लिए डिजाइन, एनालिस्ट्स और प्रोग्रामिंग टॉप स्किल हैं, जिनकी मांग सबसे अधिक है।

Image

फ्रेशर्स के लिए मौका

Jobs For Freshers:भारत में फ्रेशर्स के लिए तीन सेक्टर में मौके बन रहे हैं। इसके तहतसॉफ्टवेयर इंजीनियर, सिस्टम इंजीनियर और प्रोग्रामिंग एनालिस्ट उन तीन टॉप नौकरियों में शामिल है, जिनमें फ्रैश ग्रेजुएट्स की मांग सबसे अधिक है। बुधवार को आई एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है।रिपोर्ट में बताया गया कि एंट्री लेवल जॉब के लिए डिजाइन, एनालिस्ट्स और प्रोग्रामिंग टॉप स्किल हैं, जिनकी मांग सबसे अधिक है।सालाना आधार पर ऑन-साइट यानी कार्यस्थल पर नौकरी में 15 प्रतिशत की गिरावट हुई है। वहीं, हाइब्रिड नौकरियों में 52 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है।

बैचलर डिग्री नहीं रखने वालों के पास भी मौके

लिंक्डइन प्रोफेशनल नेटवर्क की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि नौकरी परिदृश्य में बदलाव नए ग्रेजुएट्स को चुनने और आगे बढ़ने के लिए कार्य व्यवस्था की एक विस्तृत रेंज प्रदान करता है। रिपोर्ट में बताया गया कि जिन लोगों को पास बैचलर डिग्री नहीं है। उनके पास भी नौकरी के काफी सारे अवसर हैं, जिसमें शिक्षा, टेक्नोलॉजी और मीडिया सेक्टर शामिल है।आगे कहा गया कि बैचलर डिग्री के साथ युवा पेशेवरों को लिए यूटिलिटी तेजी से बढ़ती हुई इंडस्ट्री है।इसके अलावा ऑयल, गैस एवं माइनिंग, रियल एस्टेट, सामानों की रेंटल सर्विसेज और कंज्यूमर सर्विसेज में नए ग्रेजुएट्स के लिए नौकरियां तेजी से बढ़ रही हैं।

ट्रांसफरेबल स्किल पर फोकस

लिंक्डइन करियर एक्सपर्ट और इंडिया सीनियर मैनेजिंग एडिटर, निरजिता बनर्जी की ओर से कहा गया है कि कई स्किल आज के समय इंडस्ट्रीज में ट्रांसफरेबल हैं। एआई के आने से कई फील्ड में टेक से जुड़े रोजगार बढ़ रहे हैं। इस कारण से कंपनियां विविध शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले पेशेवरों की तलाश कर रही हैं।रिपोर्ट में बताया गया कि तेजी से बढ़ रहे मास्टर डिग्री होल्डर्स को भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर और डेटा एनालिस्ट के पद पर नियुक्त किया जा रहा है।रिपोर्ट में कहा गया कि जिन लोगों के पास डिग्री नहीं है। वे भी सॉफ्टवेयर, सेक्रेटरी और डिजाइन इंजीनियर जैसे पदों पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article