बिजनेस

JK Tyre: जेके टायर को हुआ 37% ग्रोथ के साथ 211 करोड़ का मुनाफा, इनकम बढ़कर रही 3726 करोड़ रु

JK Tyre Financial Results: जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए प्रॉफिट 37 प्रतिशत बढ़कर 211 करोड़ रुपये हो गया है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 154 करोड़ रुपये रहा था।

Image

जेके टायर वित्तीय नतीजे

KEY HIGHLIGHTS
  • जेके टायर का मुनाफा बढ़ा
  • इनकम में भी इजाफा
  • EBITDA भी चढ़ा ऊपर

JK Tyre Financial Results: टायर बनाने वाली कंपनी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए प्रॉफिट 37 प्रतिशत बढ़कर 211 करोड़ रुपये हो गया है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 154 करोड़ रुपये रहा था। जेके टायर ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इसकी कुल आमदनी जून तिमाही में घटकर 3,655 करोड़ रुपये रह गई है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,726 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें -

प्रॉफिट के साथ ग्रोथ जारी है

जेके टायर के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) रघुपति सिंघानिया ने कहा, “हम ऑपरेशनल मार्जिन में साल-दर-साल वृद्धि के साथ लाभदायक वृद्धि जारी रख रहे हैं।” उन्होंने कहा कि प्रीमियमाइजेशन और मूल्य निर्धारण पर कंपनी के रणनीतिक जोर से उसे कच्चे माल की लागत के दबाव को प्रबंधित करने में मदद मिली है।

EBITDA कितना रहा

इसके अलावा, ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय या EBITDA पिछले साल की समान अवधि में 457.3 करोड़ रुपये की तुलना में 9.3 प्रतिशत बढ़कर 500 करोड़ रुपये हो गया। एबिटा मार्जिन 12.3 प्रतिशत की तुलना में 13.7 प्रतिशत है।

2 अगस्त (शुक्रवार) को कंपनी के शेयर 431.5 रुपये पर बंद हुए, जो इसके शुरुआती भाव से 1.17 प्रतिशत कम है। कुल मिलाकर पिछले एक साल में शेयर में 62.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। (इनपुट - भाषा)

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article