TTK Prestige Buyback Issue: टीटीके प्रेस्टीज लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को BSE पर 2.49% की बढ़त के साथ बंद हुआ। प्रेशर कुकर बनाने वाली इस कंपनी ने 200 करोड़ रुपये के बायबैक की रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 16,66,667 शेयरों की बायबैक को मंजूरी दे दी है। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार यह बायबैक कंपनी की फुली पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का लगभग 9.88% है।
ये भी पढ़ें -
क्या होता है बायबैक (TTK Prestige Buyback)
जब कोई कंपनी ओपन मार्केट में अपने शेयरों की संख्या को कम करने के लिए अपने ही शेयरों की खरीद करती है तो उसे बायबैक कहा जाता है। कंपनियां मौजूदा मार्केट रेट से अधिक कीमत पर शेयरों को खरीदती हैं।
टीटीके कितने पर खरीदेगी शेयर
टीटीके ने अपने बायबैक इश्यू में शेयरों का प्राइस 1200 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। जबकि इसका मौजूदा मार्केट प्राइस 978.95 रु है। यानी बायबैक में शेयरधारकों को 22.6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। कंपनी ने बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट 14 अगस्त तय की है।
कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस
- बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में शेयर में 6.21 प्रतिशत की तेजी आई है
- पिछले दो सप्ताह में इसने शानदार प्रदर्शन किया है और बीएसई पर इसमें 10.49 प्रतिशत की वृद्धि हुई है
- इसके अलावा, पिछले तीन महीनों में, शेयर ने अपने शेयरधारकों को 38.13 प्रतिशत का दमदार रिटर्न दिया है
- 2 अगस्त तक 2024 में शेयर 31.15 प्रतिशत चढ़ा है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बायबैक इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
