बिजनेस

Jio Financial Share Price: जियो फाइनेंशियल शेयर में आने वाली है तेजी? जानें क्या है टारगेट और स्टॉप लॉस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 26, 2023, 03:52 PM IST

Jio Financial Share Price Target: ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट कुणाल से एक दर्शक ने सवाल किया है कि उन्होंने Jio Financial के 300 शेयरों को 248 के भाव से लिया है।

Image

Jio Financial Share को खरीदने के लिए Share Price Target और Stop-Loss।

Photo : Twitter

Jio Financial Share Price Target: यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट ने Jio Financial Share को लेकर खास रणनीति बताई है। एक्सपर्ट ने Jio Financial Share को खरीदने के लिए Share Price Target और Stop-Loss भी बताया है। एक्सपर्ट ने Jio Financial Share को लेकर पूछे गए ET Now Swadesh के एक दर्शक के सवाल का जवाब दिया है।

Jio Financial Share Price Target: जियो फाइनेंशियल

ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट कुणाल से एक दर्शक ने सवाल किया है कि उन्होंने Jio Financial के 300 शेयरों को 248 के भाव से लिया है। अभी यह शेयर 235 के आसपास ट्रेड कर रहा है और फिलहाल उन्हें इस शेयर में नुकसान हो रहा है। तो आगे इस शेयर को लेकर क्या रणनीति अपनानी चाहिए?

नई खरीदारी करने की सलाह

दर्शक के इस सवाल पर एक्सपर्ट कुणाल ने कहा,"मुझे लगता है कि दर्शक ने जब इस शेयर में पोजिशन बनाई थी तब इस काउंटर ने बहुत अच्छी रैली दिखाई थी। तब यह काउंटर 232 से लेकर 250 तक गया था। उसके बाद यह काउंटर Consolidation में है।" उन्होंने आगे बताया, "अगर हम लंबी अवधि की चार्ट की बात करें तो लिस्टिंग से लेकर अब तक एक बहुत ही बड़ा Massive Co formation बन रहा है। और इससे यह देखने को मिलता है कि ऐसी गिरावट वाली रैली इसमें बहुत बार आती है। सलाह यह है कि वे Jio Financial Share को होल्ड करके रखें।"

एक्सपर्ट कुणाल ने कहा, "काउंटर ऐसी जगह है कि नई खरीदारी करनी चाहिए। Stop-Loss इसका 228 का होगा। करेंट लेवल पर भी खरीदारी की जा सकती है। इस काउंटर में जैसे मूवमेंटम शुरू होगा मुझे लगता है कि 265 तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं।"

यहां देखें पूरा वीडियो

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article