बिजनेस

क्या आपको भी 31 मार्च तक फाइल करना है ITR, AIS से चेक करें अपनी डिटेल

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Mar 16, 2023, 04:27 PM IST

ITR Filling Deadline and how to file updated ITR:केंद्र सरकार ने फाइनेंस एक्ट, 2022 में अपडेटेड रिटर्न फाइल करने की सुविधा शुरू की है। जिसके लिए इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 139 में एक नया सब-सेक्शन 8(A) जोड़ा गया है। ऐसे रिटर्न को ITR(U) कहा गया है।

Image

31 मार्च है आखिरी तारीख

ITR Filling Deadline and how to file updated ITR: साल 2021-22 यानी असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए ITR फाइल करने का एक और मौका है। 31 मार्च 2023 तक अपडेटेट इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल किया जा सकता है। इसका फायदा वह लोग उठा सकते हैं, जिन्होंने संबंधित वर्ष के लिए आईटीआर फाइल नहीं किया है या फिर जिनके ओरिजनल आईटीआर फाइलिंग में कोई विसंगति रह गई है। हाल ही में सीबीडीटी ने बताया था कि साल 2019-20 के दौरान करीब 68 हजार केस ऐसे मिले हैं, जिसमें हाई वैल्यु ट्रांजैक्शन किए गए हैं। और सीबीडीटी ने आईटीआर में विसंगति को दूर करने के लिए ऐसे लोगों को नोटिस भेजा है।

क्या होता है अपडेटेड ITR

केंद्र सरकार ने फाइनेंस एक्ट, 2022 में अपडेटेड रिटर्न फाइल करने की सुविधा शुरू की है। जिसके लिए इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 139 में एक नया सब-सेक्शन 8(A) जोड़ा गया है। ऐसे रिटर्न को ITR(U) कहा गया है। ITR(U) का वह आयकरदाता इस्तेमाल कर सकेंगे, जिन्होंने पुराने ITR में किसी तरह की गलती कर दी है। इसके अलावा उन्होंने किसी इनकम की जानकारी नहीं दी है। ऐसे लोग अपडेटेड रिटर्न (Updated Return) का रास्ता चुन सकते हैं। इसके अलवा वह लोग भी ITR(U)का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिन्होंने संबंधित साल के 2 साल तक रिटर्न नहीं भरा है।

देनी पड़ती है पेनॉल्टी

अगर कोई व्यक्ति एसेसमेंट ईयर के खत्म होने के 12 महीने के अंदर अपडेटेड रिटर्न नहीं फाइल कर पाता है, तो उसे ITR(U)फाइल करने पर टैक्स और ब्याज के 25 फीसदी के बराबर राशि देनी होगी। वहीं अगर कोई एक साल के बाद और 2 साल से पहले ITR(U)फाइल करता है तो उसे टैक्स देनदारी के साथ 50 फीसदी अतिरिक्त टैक्स भरना होगा। साथ ही लेट फीस भी देनी पड़ती है। इसके अलावा ITR(U)फाइल करने का एक ही बार मौका मिलता है।

AIS का करें यूज

आईटीआर फाइल करते वक्त एनुअल इन्फॉर्मेशन स्‍टेटमेंट (AIS)का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। जिसमें किसी आयकरदाता को ट्रांजैक्‍शन की अतिरिक्त जानकारी मिल जाती है। यानी उसने पूर्व वित्त वष में कितना ब्याज कमाया है, उसे डिविडेंड से कितनी राशि मिली है। इसके अलावा म्‍युचुअल फंड, विदेश भेजे गए पैसा आदि की पूरी डीटेल्स होती है। ऐसे टैक्स देनदारी का पूरा पता चल जाता है। और आईटीआर फाइल करते समय किसी तरह की चूक से बचा जा सकता है। इसके लिए इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट AIS ऐप भी लांच किया है। जिसे डाउनलोड कर सारी जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके अलावा Login to URL https://www.incometax.gov.in/ की वेबसाइट पर लॉगइन कर AIS पर क्लिक कर जानकारी हासिल की जा सकती है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article