बिजनेस

Is Tomorrow a Holiday: 6 जून 2025 बैंक हॉलिडे: ईद उल-अज़हा/बकरीद पर क्या शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक? जानिए पूरी जानकारी

6 जून 2025 को ईद-उल-अधा (बकरीद) के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 7 जून को अधिकांश राज्यों में बकरीद के कारण बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। इसके साथ ही 8 जून को रविवार होने से लगातार तीन दिन तक कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अनुसार जून 2025 में कुल 12 दिन बैंक अवकाश रहेगा, जिसमें त्योहारों, शनिवारों और रविवारों की छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से बनाना जरूरी है।

Image

क्या कल शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून 2025 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टरों के बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे, जिनमें साप्ताहिक अवकाश (रविवार और शनिवार) भी शामिल हैं। RBI के अनुसार, ईद-उल-अधा (Bakrid) 6 जून 2025, शुक्रवार को मनाई जाएगी और इस दिन कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। यह इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है और इसे देशभर में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

7 जून को अधिकांश राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

6 जून के बाद, 7 जून 2025 (शनिवार) को बकरीद (Id-Uz-Zuha) के अवसर पर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके चलते कई राज्यों में बैंक लगातार तीन दिनों तक—6 जून (ईद), 7 जून (बकरीद), और 8 जून (रविवार) बंद रहेंगे।

जून 2025 के प्रमुख बैंक हॉलिडे

  • 1 जून (रविवार)
  • 6 जून (शुक्रवार) – ईद-उल-अधा (केरल के कुछ हिस्सों में बंद)
  • 7 जून (शनिवार) – बकरीद (अधिकांश राज्यों में बंद)
  • 8 जून (रविवार)
  • 11 जून (बुधवार) – संत गुरु कबीर जयंती / सागा दावा (हिमाचल प्रदेश, सिक्किम)
  • 14 जून (शनिवार – दूसरा शनिवार)
  • 15 जून (रविवार)
  • 22 जून (रविवार)
  • 27 जून (शुक्रवार) – रथ यात्रा / कांग (ओडिशा, मणिपुर)
  • 28 जून (शनिवार – चौथा शनिवार)
  • 29 जून (रविवार)
  • 30 जून (सोमवार) – रेमना नी (मिजोरम)
Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article