बिजनेस

Reliance Capital: IRDAI ने रिलायंस कैपिटल के लिए IIHL की बोली पर जताई चिंता, हिंदुजा ग्रुप की है कंपनी

Hinduja Group Bid For Reliance Capital: रिलायंस कैपिटल के एडमिनिस्ट्रेटर नागेश्वर राव वाई को हाल में लिखे एक पत्र में कहा कि आईआईएचएल की समाधान योजना बीमा नियमों के अनुरूप नहीं है। नियामक ने उस इक्विटी कैपिटल के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है, जिसे आईआईएचएल निवेश करने के लिए तैयार है।

Image

IRDAI ने रिलायंस कैपिटल के लिए लगी बोली पर उठाए सवाल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस कैपिटल के लिए IIHL की बोली पर उठे सवाल
  • IRDAI ने जताई चिंता
  • हिंदुजा ग्रुप की है IIHL

Hinduja Group Bid For Reliance Capital: बीमा नियामक IRDAI (Insurance Regulatory and Development Authority of India) ने कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के लिए हिंदुजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (आईआईएचएल) की समाधान योजना (Resolution Plan) पर कुछ आपत्तियां जताईं हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने रिलायंस कैपिटल के एडमिनिस्ट्रेटर नागेश्वर राव वाई को हाल में लिखे एक पत्र में कहा कि आईआईएचएल की समाधान योजना बीमा नियमों के अनुरूप नहीं है। नियामक ने उस इक्विटी कैपिटल के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है, जिसे आईआईएचएल निवेश करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें -

प्रमोटरों करें अपनी कैपिटल का निवेश

सूत्रों ने कहा कि नियामक ने उस डेट के बारे में आपत्ति व्यक्त की है, जिसे आईआईएचएल ने रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए जुटाने की योजना बनाई है। IRDAI की राय है कि प्रमोटरों को अपनी कैपिटल निवेश करनी चाहिए, क्योंकि बीमा कंपनियां पॉलिसीधारकों के पैसे को मैनेज करती हैं और एक नियामक के रूप में पॉलिसीधारकों के हितों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

NCLT ने दी थी मंजूरी

पत्र में कंपनी की कर्ज लेने की योजनाओं के बारे में स्पष्टीकरण भी मांगा है। नियामक ने रिलायंस कैपिटल की हिस्सेदारी आईआईएचएल को ट्रांसफर होने के बाद एफडीआई तय सीमा से अधिक होने की आशंका भी व्यक्त की है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने 27 फरवरी, 2024 को रिलायंस कैपिटल के लिए आईआईएचएल की 9,650 करोड़ रुपये की समाधान योजना को मंजूरी दी थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article