बिजनेस

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के बीच चमके ये 14 शेयर, दो में लगा 20% अपर सर्किट

Share Market Updates: एसएनएल बियरिंग्स लिमिटेड और फोर्टिस मलार हॉस्पिटल वे दो शेयर हैं, जिनमें अपर सर्किट लगा हुआ है। ये दोनों शेयर 20 फीसदी चढ़े हुए हैं।

Image

कई शेयरों में शानदार तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दो शेयरों में लगा अपर सर्किट
  • दोनों में 20 फीसदी तेजी
  • एसएनएल बियरिंग्स और फोर्टिस मलार में तेजी

Share Market Updates: ईरान के इजराइल पर सीधा हमला करने के बाद भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है। इससे सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट आई है। करीब 2 बजे सेंसेक्स 621.73 अंक या 0.84 फीसदी की कमजोरी के साथ 73,623.17 पर है, जबकि निफ्टी इस समय 178.85 अंक या 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 22,340.55 पर है। इस गिरावट के बीच कई शेयर अब भी मजबूत स्थिति में हैं। वहीं दो शेयरों में तो अपर सर्किट लगा हुआ है। आगे जानिए इन शेयरों की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

इन शेयरों में लगा हुआ है अपर सर्किट

एसएनएल बियरिंग्स लिमिटेड और फोर्टिस मलार हॉस्पिटल वे दो शेयर हैं, जिनमें अपर सर्किट लगा हुआ है। ये दोनों शेयर 20 फीसदी चढ़े हुए हैं। एसएनएल बियरिंग्स इस समय 20 फीसदी की मजबूती के साथ 402.05 रु पर है, जबकि फोर्टिस मलार हॉस्पिटल भी इतनी ही मजबूती के साथ 67.59 रु पर है।

इन शेयरों में है तेजी

  • वेगेंड इंफ्रा वेंचर : 19.59 फीसदी
  • सेंको गोल्ड : 17.57 फीसदी
  • डेको-मीका : 16.91 फीसदी
  • महालक्ष्मी रूबटेक : 15.03 फीसदी
  • कौरा फाइन डायमंड : 14.71 फीसदी
  • आशियाना हाउसिंग : 14.21 फीसदी
  • सेलन एक्सप्लोरेटियो : 13.44 फीसदी
  • बालुरघाट टेक : 13.44 फीसदी
  • नेशनल ऑक्सीजन : 12.97 फीसदी
  • कैपरी ग्लोबल कैपिटल : 12.50 फीसदी
  • लोटस चॉकलेट : 12.20 फीसदी
  • लिखिता इन्फ्रास्ट्रक्चर : 11.13 फीसदी
  • डिग्गी मल्टीट्रेड : 10.75 फीसदी

डिस्क्लेमर : यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article