बिजनेस

इस साल अबतक सिर्फ 3 IPO मल्टीबैगर रिटर्न दिए, क्या अपने किसी में पैसा लगाया?

IPO Return: अगर आप भी आईपीओ से कमाई करने की सोच रहे हैं तो एक बार आपको ये खबर पढ़ लेनी चाहिए। इस साल में अबतक 93 आईपीओ बाजार में उतरे हैं लेकिन कमाल सिर्फ 3 आईपीओ ने कर दिखाया है। आइए आपको इस साल के आईपीओ का हाल बताते हैं?

Image

IPO Boom

IPO Return: 2025 में अब तक 93 IPO बाजार में उतरे, लेकिन इनमें से सिर्फ 3 ने ही धमाका किया और निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया। बाकी ज्यादातर IPO या तो मामूली बढ़त पर टिके हैं या फिर इश्यू प्राइस के आसपास ही भटक रहे हैं। यानी IPO मार्केट में रफ्तार तो है, लेकिन असली कमाई सिर्फ चंद चुनिंदा कंपनियों ने करवाई है। ऐसे में आइये आपको बताते हैं इस साल के तीन मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले आईपीओ।

इन आईपीओ ने किया कमाल

इस साल अब तक शेयर बाजार में कुल 93 IPOs लिस्ट हुए हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ 3 IPOs ने ही मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यानी इन तीन कंपनियों के शेयर लिस्टिंग के बाद कई गुना बढ़े हैं। इनमें Aditya Infotech सबसे आगे है, जिसने लगभग 155% का रिटर्न दिया है। इसके बाद Stallion India Fluorochemicals ने करीब 130% की बढ़त दर्ज की है, जबकि Ather Energy ने अब तक 113% का मजबूत रिटर्न दिया है। इनके अलावा कुछ IPO ऐसे भी रहे हैं जिनकी कीमत लिस्टिंग प्राइस से 50% से ज्यादा बढ़ी है। इनमें Prostarm Info Systems, Billionbrains (Groww), Anand Rathi, Anlon Healthcare, Belrise Industries, Quality Power Electrical और Jain Resource Recycling जैसे नाम शामिल हैं।

बाकी आईपीओ का क्या है हाल

इसके बावजूद, हर IPO निवेशकों को आकर्षक रिटर्न नहीं दे पाया। 93 में से सिर्फ 57 IPO ही अपनी इश्यू प्राइस से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि बाकी या तो मामूली बढ़त पर हैं या नीचे। विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल भले ही IPO मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली हो, लेकिन सतत और मजबूत रिटर्न केवल चुनिंदा और fundamentally मजबूत कंपनियों ने ही दिए हैं। इसलिए IPO में निवेश करते समय सिर्फ हाइप पर नहीं, बल्कि कंपनी के बिजनेस मॉडल, फाइनेंशियल स्थिति और ग्रोथ प्लान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article