बिजनेस

IPO Alert: एक्शन पैक रहेगा पूरा सप्ताह, सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे 11 कंपनियों के पब्लिक इश्यू, 67 फीसदी तक पहुंचा GMP, 755 करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी

IPO Action This Week: शेयर बाजार इस सप्ताह जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी। 22 दिसंबर से कुल 11 कंपनियां अपने IPO के जरिए सब्सक्रिप्शन के लिए उतर रही हैं, जबकि 5 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए तैयार हैं। इन सभी इश्यूज के जरिए कंपनियां 755 करोड़ से अधिक की पूंजी जुटाने की योजना में हैं।

Image

इन कंपनियों का खुल रहा इश्यू। (फोटो क्रेडिट, ओपन एआई)

Current or Upcoming IPO Calendar: भारतीय शेयर बाजार में साल के आखिरी सप्ताह में जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा। इस दौरान कुल 11 कंपनियों के इश्यू पब्लिक सब्स्क्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं। इनमें से एक कंपनी मेनबोर्ड कैटेगरी की है, जबकि 10 कंपनियां SME कैटेगरी की हैं। सभी 11 कंपनियां मिलाकर भारतीय बाजार से कुल 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की पूंजी जुटाने की तैयारी कर रही हैं।

मेनबोर्ड में गुजरात किडनी का बड़ा दांव

इस सप्ताह मेनबोर्ड कैटेगरी में केवल एक कंपनी IPO ला रही है। गुजरात स्थित हॉस्पिटल चेन ऑपरेटर Gujarat Kidney & Super Speciality का पब्लिक इश्यू 22 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 108–114 प्रति शेयर तय किया है और यह इश्यू 24 दिसंबर को बंद होगा। IPO से पहले कंपनी 100 करोड़ रुपये एंकर इन्वेस्टर्स से जुटा चुकी है। कुल इश्यू साइज करीब 250.8 करोड़ रुपये का है।

SME कैटेगरी की 10 कंपनियां मैदान में

23 दिसंबर को खुलने वाले SME IPO

SME सेगमेंट में चार कंपनियां 22 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए उतरेंगी और ये सभी इश्यू 24 दिसंबर को बंद होंगे।

Dachepalli Publishers : यह एक एजुकेशनल कंटेंट पब्लिशर कंपनी है, जो 40.4 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इसका प्राइस बैंड 100–102 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

Shyam Dhani Industries: मसाला निर्माता कंपनी है। इसका इश्यू साइज 38.5 करोड़ रुपये का है और प्राइस बैंड 65–70 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Sundrex Oil: इंडस्ट्रियल और ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट बनाने वाली कंपनी है। यह करीब 32 करोड़ रुपये जुटाएगी। प्राइस बैंड 81–86 रुपये रखा गया है।

EPW India: रीफर्बिश्ड लैपटॉप और डेस्कटॉप उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। इसका इश्यू भी करीब 32 करोड़ रुपये का है और प्राइस बैंड 95–97 रुपये रखा गया है।

23 दिसंबर को खुलने वाले SME IPO

23 दिसंबर को पांच नई कंपनियां सब्सक्रिप्शन के लिए आएंगी। क्रिसमस अवकाश के चलते इनका इश्यू 26 दिसंबर को बंद होगा।

Bai Kakaji Polymers PET: प्रीफॉर्म्स और प्लास्टिक क्लोजर बनाने वाली कंपनी है। यह 105.2 करोड़ रुपये जुटा रही है और प्राइस बैंड 177–186 रुपये के बीच तय किया गया है।

Dhara Rail Projects: रेलवे रोलिंग स्टॉक मेंटेनेंस सेवाएं देने वाली कंपनी है। इसका IPO साइज 50 करोड़ रुपसे से अधिक का है। इसका प्राइस बैंड 120–126 रुपये के बीच रखा गया है।

Apollo Techno Industries: ड्रिलिंग इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी है। इसका इश्यू साइज 48 करोड़ रुपये है और प्राइस बैंड 123–130 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Admach Systems: स्पेशल पर्पज मशीन और ऑटोमेशन सिस्टम बनाने वाली कंपनी है। इसका IPO 43 करोड़ रुपये का है और प्राइस बैंड 227–239 रुपये रखा गया है।

Nanta Tech: ऑडियो-विजुअल सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है। यह करीब 32 करोड़ रुपये जुटा रही है और प्राइस बैंड 209–220 रुपये तय किया गया है।

26 दिसंबर को खुलेगा इस साल का आखिरी SME IPO

E to E Transportation Infrastructure रेलवे सेक्टर में सिस्टम इंटीग्रेशन और इंजीनियरिंग सॉल्यूशन देने वाली कंपनी है। इसका IPO 26 दिसंबर को खुलेगा।

इश्यू साइज 84 करोड़ रुपये से अधिक का है और प्राइस बैंड 164–174 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

कंपनीसेगमेंटGMP (₹)GMP (%)प्राइस (₹)IPO साइज (₹ करोड़)लॉटओपनक्लोज
E to E Transportation InfrastructureNSE SME7543.10%17479.9780026-Dec30-Dec
Dhara Rail ProjectsNSE SME86.35%12647.631,00023-Dec26-Dec
Bai Kakaji PolymersBSE SME00.00%18699.9060023-Dec26-Dec
Apollo Techno IndustriesBSE SME1813.85%13045.551,00023-Dec26-Dec
Nanta TechBSE SME156.82%22029.9160023-Dec26-Dec
Admach SystemsBSE SME00.00%23940.4760023-Dec26-Dec
Sundrex OilNSE SME1719.77%8630.631,60022-Dec24-Dec
EPW IndiaNSE SME00.00%9730.221,20022-Dec24-Dec
Dachepalli PublishersBSE SME00.00%10238.361,20022-Dec24-Dec
Gujarat Kidney & Super SpecialityMainboard76.14%114250.8012822-Dec24-Dec
Shyam Dhani IndustriesNSE SME4767.14%7036.532,00022-Dec24-Dec

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article