बिजनेस

Apple को रास आ गया भारत,iPhone एक्सपोर्ट 10,000 करोड़ पहुंचा, जानें क्यों है चीन के लिए खतरे की घंटी

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jun 19, 2023, 12:52 PM IST

iPhone Export touch 10,000 Crore From India:मौजूदा समय में चीन और भारत की तुलना की जाय तो दोनों देशों में काफी बड़ा गैप दिखाई देता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि भारत टॉप आईफोन निर्माताओं की लिस्ट में आ गया है। और दिग्गज आईफोन निर्माता कंपनी Cupertino ने भारत को दूसरा सबसे बड़ा प्रोडक्शन हब बना लिया है।

Image

भारत से आईफोन का निर्यात बढ़ा

iPhone Export Touch 10,000 Crore From India: Apple ने मई के महीने में भारत से रिकॉर्ड iPhone का निर्यात किया है। मई में यह आंकड़ा 10,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। अहम बात यह है कि भारत से दूसरे देशों में जाने वाले हर 10 फोन में से आठवां फोन iPhone है। आंकड़ों से साफ है कि भारत एप्पल के लिए नया एक्सपोर्ट हब बन रहा है। और इसी आंकड़े के जरिए भारत दुनिया की दूसरी दिग्गज कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करना चाहता है। ऐसी संभावना है कि इस बार का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा,इस दिशा में नई पहल का गवाह बन सकता है। खास तौर से जब दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क भारत में टेस्ला की एंट्री की कोशिश में लगे हुए हैं।

चीन की जगह भारत पर है नजर

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों में मई में iPhone का निर्यात 10 हजार करोड़ रुपये पार कर गया है। जो इस बात का सबूत है कि Apple अब भारत पर बड़ा दांव लगा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में एप्पल ने भारत से 5 अरब डॉलर का निर्यात किया है। ऐसा करने वाले एप्पल भारत का पहला ब्रांड हो गया है। यह आंकड़ा इसलिए भी मायने रखता है कि एप्पल चीन से अपने प्रोडक्शन को धीरे-धीरे शिफ्ट कर रहा है। जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा आईफोन का प्रोडक्शन करता है। इस समय चीन दुनिया का करीब 98 फीसदी एप्पल का उत्पादन करता है।

गैप ज्यादा फिर भारत क्यों है चीन के लिए खतरे की घंटी

मौजूदा समय में चीन और भारत की तुलना की जाय तो दोनों देशों में काफी बड़ा गैप दिखाई देता है। ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन करीब 23 करोड़ आईफोन का उत्पादन करता है। जबकि भारत की करीब 30 लाख आईफोन का उत्पादन करता है। जाहिर है कि यह गैप बहुत बड़ा है। लेकिन अच्छी बात यह है कि भारत टॉप आईफोन निर्माताओं की लिस्ट में आ गया है। वोल्जा की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन के बाद सबसे ज्यादा आईफोन का निर्यात भारत, विएतनाम और पेरू का नंबर आता है। इसके अलावा अमेरिका की दिग्गज आईफोन निर्माता कंपनी Cupertino ने भारत को दूसरा सबसे बड़ा प्रोडक्शन हब बना लिया है। साफ है कि एप्पल भारत को फ्यूचर का प्रोडक्शन हब मान रही है। इस समय भारत से यूएएई, भूटान और सिंगापुर आईफोन का निर्यात किया जरा है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article