बिजनेस

Post Office में एक बार पैसा लगाओ और हर महीने कमाओ, लगाई रकम भी होगी वापस

पोस्ट ऑफिस के पास कई स्कीमें हैं। इनमें से एक है मंथली इनकम स्कीम। इस स्कीम के तहत आप अकेले 9 लाख रु जमा कर सकते हैं। फिर आपको हर महीने रेगुलर इनकम होगी।

Image

पोस्ट ऑफिस स्कीम में एक बार पैसा लगाकर रेगुलर कमाई

KEY HIGHLIGHTS
  • पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम से करें रेगुलर कमाई
  • हर महीने मिलेंगे हजारों रु
  • 5 साल का है मैच्योरिटी टेन्योर

Post Office Monthly Income Scheme : पोस्ट ऑफिस कई निवेश योजनाओं की पेशकश करता है। इनमें पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और किसान विकास पत्र शामिल हैं। मगर इसके पास रेगुलर इनकम वाली केवल एक स्कीम है। ये है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme)।

इस स्कीम में आपको एक बार निवेश करना होगा। उसके बाद आपको हर महीने रेगुलर इनकम के रूप में निवेश राशि पर ब्याज दिया जाएगा।

5 साल तक रेगुलर इनकम और फिर पैसा वापस

इस स्कीम में अकेले कोई 9 लाख और जॉइंट अकाउंट के तहत 15 लाख तक निवेश कर सकता है। एक बार निवेश करने पर आपको हर महीने पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। बता दें कि इस स्कीम का टेन्योर 5 साल का है। 5 साल तक आपको रेगुलर इनकम होगी और मैच्योरिटी पर आपको सारी निवेश राशि भी दी जाएगी।

कितनी होगी कमाई

अगर आप अकेले हैं और पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में अधिकतम 9 लाख रु का निवेश करते हैं तो 5 साल तक हर महीने आपको ब्याज के रूप में 5550 रु मिलेंगे। ये राशि आपको स्कीम की मौजूदा 7.40 फीसदी ब्याज दर के लिहाज से दी जाएगी।

जॉइंट अकाउंट पर कितना मिलेगा ब्याज

अगर कोई जॉइंट अकाउंट खोल कर एक साथ 15 लाख का निवेश करता है तो उसे दोनों निवेशकों (जॉइंट अंकाउंट होल्डर्स) को हर महीने 8875 रु की इनकम होगी। 5 साल बाद 15 लाख रु भी वापस मिल जाएंगे। आप चाहें तो फिर से अपना पैसा निवेश कर सकते हैं। इससे फिर से 5 साल तक आपको हर महीने एक तय रकम मिलनी शुरू हो जाएगी।

इन बातों का रखें ध्यान

  • यदि खाताधारक हर महीने मिलने वाले ब्याज पर क्लेम नहीं करता है तो ऐसे ब्याज पर कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलेगा
  • पैसा जमा की करने तारीख से 1 साल से पहले निवेश राशि वापस नहीं मिलेगी
  • जॉइंट अकाउंट खाते में, सभी अकाउंटहोल्डर्स का निवेश में समान हिस्सा होगा

कम से कम कितना निवेश जरूरी

इस स्कीम के तहत खाता कम से कम 1000 रुपये और फिर 1000 रुपये के गुणकों में ही खोला जा सकता है। यानी आप 1000, 2000 और इसी तरह आगे निवेश कर सकते हैं। यदि आप इस स्कीम की बाकी जानकारी चाहते हैं तो इस लिंक पर विजिट कर सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article