Shiv Nadar Motivational Quotes: एचसीएल टेक्नोलॉजीस के फाउंडर और चेयरमैन शिव नादर को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। इनका जन्म तमिलनाडु के एक छोटे से गांव में हुआ और एक सामान्य से स्कूल में इनकी पढ़ाई पूरी हुई। उन्होंने एक आईटी कंपनी में जॉब से शुरुआत की, लेकिन बहुत जल्द इसे छोड़कर 1976 में इन्होंने एचसीएल की शुरुआत कर दी। शिव नादर ने आईटी हार्डवेयर बनाना और निर्यात करना शुरू किया और आज एचसीएल देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में एक है।

Shiv Nadar Inspirational Quotes
स्टीव जॉब्स के थे इकलौते प्रतिद्वंदी
1980 के दशक में शिव नादर की कंपनी एचसीएल ने माइक्रो कंप्यूटर्स का उत्पादन शुरू किया। उस समय वो मैकिंटोश वाले स्टीव जॉब्स के इकलौते प्रतिद्वंदी थे।

Shiv Nadar Inspirational Quotes
1992 में हुई स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट
एचसीएल के लिए 1992 एक बहुत बड़ा साल बना क्योंकि इसी साल ये कंपनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट की गई थी। आज एचसीएल के 1 शेयर की कीमत करीब 1,070 रुपये है।

Shiv Nadar Inspirational Quotes
समाज सेवा में भी बहुत आगे हैं शिव
शिव नादर ना सिर्फ भारत के दिग्गज उद्योगपति हैं, बल्कि समाजसेवा में भी वो कोई कोताही नहीं बरतते। उनके फाउंडेशन ने अब तक लाखों स्टूडेंट्स की पढ़ाई पूरी करने में मदद की है।

Shiv Nadar Inspirational Quotes
2008 में शिव को मिला पद्मभूषण
आईटी के क्षेत्र में उनके बहुत बड़े योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने 2008 में उन्हें पद्मभूषण पुरुस्कार से सम्मानित किया। ये देश में किसी नागरिक को मिलने वाले सबसे बड़े अवॉर्ड में एक है।

Shiv Nadar Inspirational Quotes
युवाओं को करते रहते हैं प्रेरित
शिव नादर की बातें बहुत प्रेरणादायक होती हैं और वो युवाओं को मोटिवेट करते रहते हैं। उनका कहना है कि आप जीवन में जितनी जल्दी अपना गोल सेट कर लेंगे, उतनी तेजी से सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे।
