बिजनेस

Infosys GST Notice: इंफोसिस को 32000 करोड़ का GST नोटिस, जानें क्यों मिला और कंपनी ने क्या कहा

Infosys GST Notice: इंफोसिस को रिवर्स चार्ज मेकेनिज्म के तहत टैक्स नोटिस दिया गया है। पेनाल्टी की यह रकम कंपनी के करीब एक साल के प्रॉफिट के बराबर है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इन्फोसिस का नेट प्रॉफिट 6,368 करोड़ रुपये रहा है।

Image

इंफोसिस को जीएसटी नोटिस

Infosys GST Notice:देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस को 32,000 करोड़ रुपये का GST नोटिस मिला है। यह नोटिस इंफोसिस को अपनी विदेशी शाखाओं से ली गई सेवाओं के लिए जारी किया गया। इंफोसिस ने वर्ष 2017 से अगले पांच वर्ष तक अपनी विदेशी ब्रांच से सेवा ली थी। इंफोसिस को कथित टैक्स चोरी के मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस से नोटिस मिला है। नोटिस में कहा गया है कि 'मेसर्स इंफोसिस लिमिटेड, बेंगलुरु को भारत से बाहर मौजूद ब्रांच से मिली सप्लाई के आधार पर रिवर्स चार्ज मेकेनिज्म के तहत टैक्स नोटिस दिया गया है। पेनाल्टी की यह रकम कंपनी के करीब एक साल के प्रॉफिट के बराबर है।

कंपनी क्या बोली

इंफोसिस ने इस नोटिस के जवाब में एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि इन खर्चों पर जीएसटी लागू नहीं होता। यह नोटिस जुलाई 2017 से मार्च 2022 की अवधि के खर्चों पर दिया गया है। जिसके आधार पर कंपनी 32,403 करोड़ रुपये का जीएसटी भुगतान करने की बात कही गई है। कंपनी ने यह भी कहा हहै कि इस नोटिस का जवाब दे दिया गया है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) में रिवर्स चार्ज मेकेनिज्म एक ऐसा सिस्टम है, जहां सप्लायर के बजाय गुड्स या सर्विसेज हासिल करने वाले को टैक्स देना पड़ता है। नोटिस में कहा गया है कि इंफोसिस विदेशी शाखाओं पर किए गए खर्चों को भारत से एक्सपोर्ट इनवॉयस के तौर पर शामिल कर रहा था और इस आधार पर रिफंड का आकलन कर रहा था।

इंफोसिस की कमाई

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में आईटी कंपनी इन्फोसिस का नेट प्रॉफिट 7.1 फीसदी बढ़ा है। जो बढ़कर 6,368 करोड़ रुपये रहा है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,945 करोड़ रुपये था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 20 प्रतिशत घटा है। इससे पिछली मार्च तिमाही में कंपनी ने 7,969 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। वहीं चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी ने स्थिर मुद्रा में अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के अनुमान को बढ़ाकर तीन-चार प्रतिशत कर दिया है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article