बिजनेस

Infosys के CEO सलिल पारेख की सैलरी सुनकर उड़ेंगे होश, 80.62 करोड़ रुपये पहुंचा वेतन

सलिल पारेख के उद्योग समकक्षों की बात करें तो विप्रो के सीईओ श्रीनिवास पल्लिया और टीसीएस के सीईओ के कृतिवासन ने वित्त वर्ष 2024-25 में क्रमशः 53.64 करोड़ रुपये और 26.52 करोड़ रुपये का वेतन पाया।

Image

सलिल पारेख

Photo : PTI

Infosys CEO Salil Parekh's Salary: इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख (Salil Parekh) का वेतन वित्त वर्ष 2024-25 में 21.6 प्रतिशत बढ़कर 80.62 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इससे पिछले वित्त वर्ष में पारेख को 66.25 करोड़ रुपये का वेतन मिला था।

2018 में इन्फोसिस की कमान संभाली थी

इन्फोसिस की वार्षिक रिपोर्ट से पता चला कि पारेख ने 2024-25 में मूल वेतन के रूप में 7.45 करोड़ रुपये, सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में 49 लाख रुपये, बोनस और प्रोत्साहन के रूप में 23.18 करोड़ रुपये और शेयर विकल्पों के इस्तेमाल से 49.5 करोड़ रुपये अर्जित किए। पारेख ने जनवरी, 2018 में इन्फोसिस की कमान संभाली थी।

इन्फोसिस के चेयरमैन नीलेकणि नहीं लेते वेतन

पारेख के उद्योग समकक्षों की बात करें तो विप्रो के सीईओ श्रीनिवास पल्लिया और टीसीएस के सीईओ के कृतिवासन ने वित्त वर्ष 2024-25 में क्रमशः 53.64 करोड़ रुपये और 26.52 करोड़ रुपये का वेतन पाया। रिपोर्ट के अनुसार, इन्फोसिस के चेयरमैन नंदन एम नीलेकणि (Nandan M Nilekani) ने स्वेच्छा से कंपनी को दी गई अपनी सेवाओं के लिए कोई पारिश्रमिक नहीं लेने का विकल्प चुना।

इस बीच, 17 अप्रैल को इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2025 में 26,713 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2024 की तुलना में 1.8 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्शाता है। राजस्व 6.06 प्रतिशत बढ़कर 1,62,990 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो पूरे वित्त वर्ष 2025 के लिए 4.5-5 प्रतिशत के अपने मार्गदर्शन से अधिक है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article