बिजनेस

Infosys ने टेनिस स्टार राफेल नडाल को बनाया ब्रांड एम्बैसडर, 3 साल का है कॉन्ट्रैक्ट

Rafael Nadal Become Infosys Brand Ambassador: इन्फोसिस ने एक बयान में नडाल को ब्रांड एम्बैसडर बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि नडाल उसके ब्रांड के साथ 'इन्फोसिस डिजिटल इनोवेशन' के लिए भी तीन साल तक एम्बैसडर के तौर पर जुड़े रहेंगे।

Image

राफेल नडाल बने इंफोसिस के ब्रांड ऐम्बैस्डर

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • राफेल नडाल बने इंफोसिस के ब्रांड एम्बैसडर
  • 3 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
  • पहली बार डिजिटल सर्विस कंपनी से जुड़े नडाल

Rafael Nadal Become Infosys Brand Ambassador: देश की प्रमुख आईटी सर्विस कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) को अपना ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त किया है। कंपनी ने गुरुवार को नडाल को ब्रांड एम्बैसडर बनाने का ऐलान किया है। बता दें कि नडाल तीन साल के लिए इंफोसिस के ब्रांड एम्बैसडर रहेंगे।

पहली बार किसी डिजिटल कंपनी से की साझेदारी

इन्फोसिस ने एक बयान में नडाल को ब्रांड एम्बैसडर बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि नडाल उसके ब्रांड के साथ 'इन्फोसिस डिजिटल इनोवेशन' के लिए भी तीन साल तक एम्बैसडर के तौर पर जुड़े रहेंगे। यह पहला मौका है जब नडाल ने किसी डिजिटल सर्विस कंपनी के साथ साझेदारी की है।

एआई पर बेस्ड मैच एनालिसिस

इन्फोसिस ने कहा कि वह और नडाल की कोचिंग टीम एक साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence) या एआई (AI) पर आधारित मैच एनालिसिस टूल बना रही है। यह टूल नडाल की टीम को उनके मुकाबलों के दौरान रियल टाइम पर ही आंकड़ों के विश्लेषण की सुविधा देगा।

नडाल ने जताई खुशी

नडाल ने इन्फोसिस के साथ अपने जुड़ाव पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह कंपनी न सिर्फ टेनिस से जुड़े एक्सपीरियंस को कई गुना बढ़ाने पर काम कर रही है बल्कि यह हमारी कम्युनिटीज में लोगों को एक उज्जवल भविष्य का हिस्सा बनने के लिए भी सशक्त कर रही है।

उधर इन्फोसिस के सीईओ और एमडी सलिल पारेख (Salil Parekh) ने नडाल के कंपनी के साथ जुड़ने को एक सम्मान बताते हुए कहा कि वह दुनिया में सर्वाधिक सम्मानित खिलाड़ियों में से हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article