बिजनेस

Bank Holidays In September: सितंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays In September: अगले महीने देश भर के बैंक 6 और 7 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद जैसे राष्ट्रीय अवकाश पर बंद रहेंगे। आगे चेक करें सितंबर में किस-किस बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।

Image

सितंबर में बैंकों की छुट्टियां

KEY HIGHLIGHTS
  • सितंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
  • कई त्योहारों पर रहेंगी छुट्टियां
  • छुट्टियों की लिस्ट जरूर करें चेक

Bank Holidays In September: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी की गई बैंकों की छुट्टी की लिस्ट के अनुसार अगले महीने यानी सितंबर में देश के अलग-अलग राज्यों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार सहित कुल 16 दिन बंद रहेंगे।

आरबीआई के दिशानिर्देशों के मुताबिक सभी सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, विदेशी बैंक और सहकारी बैंक स्थानीय त्योहारों के साथ-साथ राष्ट्रीय अवकाश और क्षेत्रीय अवकाश पर भी बंद रहेंगे। हालांकि क्षेत्रीय छुट्टियां संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तय की जाती हैं। इनमें देश भर के बैंक बंद नहीं रहते। मगर अगले महीने देश भर के बैंक 6 और 7 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद जैसे राष्ट्रीय अवकाश पर बंद रहेंगे। आगे चेक करें सितंबर में किस-किस बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।

छुट्टियों के हिसाब से बनाएं बैंक जाने का प्लान

आपके लिए बेहतर है कि किसी भी दिक्कत से बचने के लिए बैंक से जुड़े कार्यों को निपटाने की प्लानिंग छुट्टियों के अनुसार बनाएं। अच्छी बात यह है कि पूरे देश में इंटरनेट बैंकिंग सर्विसेज और एटीएम सभी दिन चालू रहेंगे। इनसे आप छुट्टी वाली दिन भी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।

ये है छुट्टियों की लिस्ट

  • 3 सितंबर, 2023 : रविवार
  • 6 सितंबर 2023 : श्री कृष्ण जन्माष्टमी
  • 7 सितंबर, 2023 : जन्माष्टमी (श्रावण संवत्-8) और श्री कृष्ण अष्टमी
  • 9 सितंबर, 2023 : दूसरा शनिवार
  • 10 सितंबर 2023 : दूसरा रविवार
  • 17 सितंबर, 2023 : रविवार
  • 18 सितंबर 2023 : वरसिद्धि विनायक व्रत और विनायक चतुर्थी
  • 19 सितंबर 2023 : गणेश चतुर्थी
  • 20 सितंबर, 2023 : गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) और नुआखाई (ओडिशा)
  • 22 सितंबर, 2023 : श्री नारायण गुरु समाधि दिवस
  • 23 सितंबर, 2023 : चौथा शनिवार और महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन
  • 24 सितंबर 2023 : रविवार
  • 25 सितंबर 2023 : श्रीमंत शंकरदेव की जयंती
  • 27 सितंबर, 2023 : मिलाद-ए-शरीफ़ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)
  • 28 सितंबर, 2023 : ईद-ए-मिलाद या ईद-ए-मिलादुन्नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)
  • 29 सितंबर, 2023 : ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इंद्रजात्रा और शुक्रवार (जम्मू और श्रीनगर)

आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक रविवार के अलावा महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। आप अपने राज्य में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article