बिजनेस

Indo Farm Equipment IPO Listing: 20 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ इंडो फार्म इक्विपमेंट का शेयर, 258.40 रु पर की शुरुआत

Indo Farm Equipment IPO Listing: मंगलवार को इंडो फार्म इक्विपमेंट की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई। इसकी लिस्टिंग जोरदार रही। BSE पर कंपनी का शेयर 215 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 43.40 रु या 20.19 फीसदी के प्रीमियम के साथ 258.40 रु पर लिस्ट हुआ।

Image

इंडो फार्म की हुई लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इंडो फार्म की हुई लिस्टिंग
  • 20 फीसदी प्रीमियम पर शुरुआत
  • 258.40 रु पर लिस्ट हुआ शेयर

Indo Farm Equipment IPO Listing: मंगलवार को इंडो फार्म इक्विपमेंट की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई। इसकी लिस्टिंग जोरदार रही। BSE पर कंपनी का शेयर 215 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 43.40 रु या 20.19 फीसदी के प्रीमियम के साथ 258.40 रु पर लिस्ट हुआ। जबकि NSE पर इसने 215 रु के मुकाबले 41 रु या 19.07 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2256 रु पर शुरुआत की। उसके बाद शेयर में और 10 फीसदी की तेजी आई है। 10.05 बजे BSE पर इंडो फार्म का शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 30.65 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 280.90 रु पर पहुंच गया है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,341.60 करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

कितना हुआ था सब्सक्राइब

इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ को कुल मिलाकर 227.67 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल कैटेगरी में इसे 101.79 गुना आवेदन मिले, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) सेगमेंट को 242.4 गुना सब्सक्राइब किया गया। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) कैटेगरी में जोरदार मांग देखी गई, जिसमें सब्सक्रिप्शन 501.75 गुना रहा।

क्या है इंडो फार्म का बिजनेस

1994 में शुरू की गयी इंडो फार्म इक्विपमेंट अपने ब्रांड इंडो फार्म और इंडो पावर के तहत ट्रैक्टर, क्रेन और कटाई के इक्विपमेंट बनाती है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को नेपाल, सूडान, बांग्लादेश और म्यांमार समेत कई देशों में निर्यात करती है।

इंडो फार्म का आईपीओ 31 दिसंबर 2024 को खुलकर 02 जनवरी 2025 को बंद हुआ। उसके बाद शेयरों का अलॉटमेंट 3 जनवरी को फाइनल हुआ। आईपीओ का साइज 260.15 करोड़ रु था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article