India vs Sri Lanka 1st Test Pitch Report In Hindi Today Match: आज (15 अगस्त, 2026) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका के गॉल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 8 साल लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका दौरे पर आई है। विराट कोहली की कप्तानी में उस साल टीम इंडिया ने मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया था। इस बार भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है। वहीं श्रीलंका की कमान धनंजय डिसिल्वा (Dhananjaya de Silva) के हाथों में है। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के साथ-साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को जीवित रखना चाहेगी। इस लिहाज से ये सीरीज टीम इंडिया के लिए अहम है। इसलिए ये जानना जरूरी है कि गॉल में पिच का मिजाज कैसा होगा?
भारत और श्रीलंका हेड टू हेड (Indian Cricket team vs Sri Kanka Cricket team Head to Head)
भारत और श्रीलंका के बीच अबतक कुल 46 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 22 मैच जीते और 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। जबकि 17 मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए हैं। श्रीलंकाई धरती पर अबतक खेले 24 टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 9 में जीत दर्ज की है जबकि 7 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा और 8 मैच बराबरी पर समाप्त हुए। भारतीय बल्लेबाज पिछले कुछ सालों में स्पिन के खिलाफ कमजोर नजर आए हैं। ऐसे में इस बार टीम इंडिया को दौरे पर कड़ी टक्कर मिलेगी।
भारत बनाम श्रीलंका आज की पिच रिपोर्ट (IND vs SL 1st Test Match Today Pitch Report)
गॉल में खेले जाने वाले टेस्ट मैच पिच पर आम तौर पर शुरुआती दो दिन उछाल मिलता है। पहले दो दिन पिच ज्यादा टूटती नहीं है। ऐसे में बल्लेबाजी के लिए मुफीद होती है। इसके बाद पिच टूटती है और स्पिनर्स के लिए मददगार हो जाती है। तीसरे दिन से गेंद गॉल में टर्न होने लगती है। लेकिन श्रीलंका के कप्तान धनंयज डिसिल्वा ने कहा, 'यह पिच उन पिचों से थोड़ी अलग है जिन पर हमने पहले खेला है। मुझे लगता है कि यह बल्लेबाजों के लिए अच्छी होगी। यह बताना मुश्किल है कि यह कैसा खेलेगी क्योंकि मौसम की वजह से इसे सामान्य रूप से सुखाया नहीं जा सका है। लेकिन मुझे लगता है कि यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच होगी।'खराब मौसम की वजह से पिच अच्छी तरह नहीं सूखी है। गॉल में साल के इस समय के हिसाब से सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है, और इसका असर टेस्ट मैच पर भी पड़ सकता है।
भारत और श्रीलंका की टीमें: (India Sri Lanka Test Squad)
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), लोकेश राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।
श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांदीमल, पासिंदु सूरियाबंडारा, सोनल दिनूषा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवंथा, मिलन रत्नायके, असिथ फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।
