IND vs SL 1st Test Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए साइकिल में मजबूत शुरुआत करना चाहेगी। वहीं शुभमन गिल बतौर कप्तान इस मैच में खुद को साबित करना चाहेंगे। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की स्पिन के खिलाफ कड़ी परीक्षा होगी। श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या-रमेश मेंडिस की स्पिन जोड़ी गॉल में 145 विकेट ले चुकी है। यह सीरीज कोच गौतम गंभीर के लिए भी अहम है, क्योंकि सफेद गेंद से सफलता के बाद लाल गेंद से भारत को घर में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था।
भारतीय बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा
गॉल श्रीलंका का अभेद्य किला रहा है, यहां 1998 से 49 में से 27 टेस्ट मेजबान टीम ने जीते हैं। इसकी वजह मुथैया मुरलीधरन से लेकर अब प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस जैसे स्पिनर हैं। भारत के लिए चिंता यह है कि हाल में मिचेल सैंटनर और साइमन हार्मर के खिलाफ भी उसके बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे हैं। सफेद गेंद में भारत चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीतकर अजेय रहा, लेकिन टेस्ट में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से घर में हार के बाद सवाल उठ रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल को रन बनाकर लय लौटानी होगी।
IND vs SL 1st Test मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी-
कब खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच? (When IND vs SL Match Play)
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच आज यानी 15 अगस्त 2026 से खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच? (Where To Play IND vs SL Test Match)
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच? (IND vs SL Match Timing)
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच का टॉस स्थानीय समयानुसार, सुबह 09:30 बजे होगा और मैच की पहली गेंद सुबह 10:00 बजे फेंकी जाएगी। वहीं भारतीय समयानुसार भी इस मैच का टॉस सुबह 09:30 बजे होगा और मैच की पहली गेंद सुबह 10:00 बजे फेंकी जाएगी।
कहां देख सकते हैं भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग? (IND vs SL Live Telecast)
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
भारत और श्रीलंका टीमों की फुल स्क्वॉड
भारतीय टीम फुल स्क्वॉड:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बरार, सारांश जैन
श्रीलंका टीम फुल स्क्वॉड:
निशान मदुश्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पसिंदु सूरियाबंडारा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रत्नायके, केशरा नुवांथा
