बिजनेस

Indigo:नवंबर से इंडिगो शुरू करेगी बिजनेस क्लास, 12 रूट पर शुरू होगी सर्विस, 7 इंटरनेशल रुट भी जुड़ेंगे

Indigo Business Class: इंडिगो के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने कहा कि वह तथा इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज यहीं बने रहेंगे।उन्होंने कहा कि हालिया हिस्सेदारी बिक्री का उद्देश्य कारोबार और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए धन जुटाना है।

Image

इंडिगो बिजनेस क्लास

Indigo Business Class:एयरलाइन कंपनी इंडिगो अब बिजनेस क्लास सर्विस शुरू करने जा रही है। कंपनी नवंबर के मध्य में 12 घरेलू मार्गों पर उड़ानों में ‘बिजनेस क्लास’ सीट की सेवा शुरू करेगी। सीट के लिए बुकिंग मंगलवार से शुरू होगी। बिजनेस क्लास’ सीट की सेवाएं व्यस्ततम मार्गों के साथ-साथ व्यावसायिक मार्गों पर भी उपलब्ध होंगी जिनमें राष्ट्रीय राजधानी से चुनिंदा उड़ानें भी शामिल हैं। फिलहाल घरेलू उड़ान के लिए टाटा टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा बिजनेस क्लास सीट की सेवाएं देती हैं।

इंडिगो की क्या है तैयारी

इंडिगो उड़ान सेवा के 18 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कि कहा कि ‘बिजनेस क्लास’ सीट की सेवाएं व्यस्ततम मार्गों के साथ-साथ व्यावसायिक मार्गों पर भी उपलब्ध होंगी जिनमें राष्ट्रीय राजधानी से चुनिंदा उड़ानें भी शामिल हैं।एल्बर्स ने कहा कि सीट के लिए बुकिंग मंगलवार से शुरू होगी।

सीईओ ने कहा कि नवंबर के मध्य से 12 घरेलू मार्गों पर ‘बिजनेस क्लास’ सीट की सेवा उपलब्ध होंगी। एल्बर्स ने यह भी कहा कि एयरलाइन चालू वित्त वर्ष 2024-25 में सात और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें शुरू करेगी।वर्तमान में, इंडिगो प्रतिदिन 2,000 से अधिक उड़ानें संचालित करती है और 33 विदेशी शहरों सहित करीब 120 गंतव्यों के लिए सेवाएं उपलब्ध कराती है।

फाउंडर के हिस्सेदारी बेचने पर उठे सवाल

इंडिगो के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने कहा कि वह तथा इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज यहीं बने रहेंगे।उन्होंने कहा कि हालिया हिस्सेदारी बिक्री का उद्देश्य कारोबार और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए धन जुटाना है। एयरलाइन की महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाओं के बीच एक प्रमोटर इकाई द्वारा हिस्सेदारी बेचने को लेकर कुछ हलकों में उठ रही चिंताओं के बीच उन्होंने यह बयान दिया।इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड ने जून में अपने 77.2 लाख शेयर बेचे, जो इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन की कुल शेयर पूंजी का करीब दो प्रतिशत था। भाटिया ने कहा, कि इंटरग्लोब और मैं यहां टिके रहने के लिए हैं।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article