बिजनेस

Indigo Share: को-फाउंडर राकेश गंगवाल के हिस्सेदारी घटाने की खबरों के बीच टूटा इंडिगो का स्टॉक, 2.26 करोड़ शेयरों में हुआ ट्रेड !

Indigo Share Price: आज इंडिगो के शेयर में गिरावट आई है। करीब साढ़े 12 बजे BSE पर इंडिगो का शेयर 112.30 रु या 2.07 फीसदी की गिरावट के साथ 5306 रु पर है। दरअसल एक रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो के को-फाउंडर राकेश गंगवाल ने कंपनी में 5.8% इक्विटी हिस्सेदारी बेच दी है। इस बिकवाली से उन्होंने 11,928 करोड़ रुपये प्राप्त किए हैं। इसी खबर का निगेटिव असर कंपनी के शेयर पर पड़ता दिख रहा है।

Image

टूटा इंडिगो का स्टॉक

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • Indigo का शेयर गिरा
  • को-फाउंडर के हिस्सेदारी बेचने की खबर
  • 2.26 करोड़ शेयरों की हुई बिक्री

Indigo Share Price: आज इंडिगो के शेयर में गिरावट आई है। करीब साढ़े 12 बजे BSE पर इंडिगो का शेयर 112.30 रु या 2.07 फीसदी की गिरावट के साथ 5306 रु पर है। दरअसल एक रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो के को-फाउंडर राकेश गंगवाल ने कंपनी में 5.8% इक्विटी हिस्सेदारी बेच दी है। इस बिकवाली से उन्होंने 11,928 करोड़ रुपये प्राप्त किए हैं। इसी खबर का निगेटिव असर कंपनी के शेयर पर पड़ता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें -

2.26 करोड़ शेयरों की हुई बिक्री

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्लॉक डील में 2.26 करोड़ शेयरों में ट्रेड होने की संभावना है। हालांकि ट्रांजेक्शन के आधिकारिक पक्षों की फिलहाल जानकारी नहीं है। पिछली रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया गया था कि गंगवाल 11,300 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील में एयरलाइन में हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली और जेपी मॉर्गन इस बिक्री को मैनेज कर रहे हैं।

Indigo Q4 Results

इंडिगो के चौथी तिमाही के शुद्ध लाभ में 62% की वृद्धि दर्ज की गयी, जिसे महाकुंभ मेले और शादी के सीजन के दौरान मजबूत ट्रेवल डिमांड से सहारा मिला। यह एयरलाइन का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा तिमाही प्रॉफिट है। इसका रेवेन्यू 22,152 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 17,825 करोड़ रुपये से 24% अधिक है।

हालांकि, 31 मार्च को समाप्त पूरे वित्त वर्ष के लिए इंडिगो का शुद्ध लाभ साल-दर-साल 11% घटकर 7,258 करोड़ रुपये रह गया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article