बिजनेस

Olectra Greentech Share: महाराष्ट्र सरकार के बसों की सप्लाई का ऑर्डर कैंसल करने से लगा Olectra Greentech को झटका, शेयर 7% टूटा

Olectra Greentech Share Price: इलेक्ट्रिक बस निर्माता ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के शेयर में मंगलवार, 27 मई को शुरुआती कारोबार में 7% तक की गिरावट आई। करीब साढ़े 10 बजे इसका शेयर 5.90 फीसदी की गिरावट के साथ 1266 रु पर है।

Image

Olectra Greentech का शेयर 7% टूटा

KEY HIGHLIGHTS
  • Olectra Greentech का शेयर गिरा
  • 7 फीसदी तक गिरावट
  • ऑर्डर कैंसल होने का असर

Olectra Greentech Share Price: इलेक्ट्रिक बस निर्माता ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के शेयर में मंगलवार, 27 मई को शुरुआती कारोबार में 7% तक की गिरावट आई। करीब साढ़े 10 बजे इसका शेयर 5.90 फीसदी की गिरावट के साथ 1266 रु पर है। दरअसल महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने समय पर डिलीवरी न करने के कारण कंपनी को दिए गए टेंडर ऑर्डर को रद्द करने का निर्देश दिया। सरनाईक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल "एक्स" पर ओलेक्ट्रा का नाम लिए बिना लिखा कि कंपनी लीज पर दी गई 5,150 बसों की सप्लाई करने में नाकामयाब रही और उन्होंने अधिकारियों को इसके साथ हुए समझौते को रद्द करने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें -

नहीं कर पाई बसों की सप्लाई

यह फैसला सोमवार शाम को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान लिया गया। मंत्री ने आगे लिखा कि ओलेक्ट्रा को 22 मई तक 1,000 बसों की आपूर्ति के लिए नया टाइम शेड्यूल दिया गया, लेकिन एक भी बस की सप्लाई नहीं की गई, जिससे कंपनी द्वारा बसों की भविष्य में सप्लाई पर संदेह पैदा हो गया है।

कंपनी की तरफ से नहीं हुई कोई घोषणा

हालाँकि यह ध्यान रखना चाहिए कि ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने ऑर्डर रद्द करने के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। Evey को ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक से बसें खरीदनी थीं और फिर उन्हें अगले 24 महीनों (जुलाई 2025 तक) में एमएसआरटीसी को सौंपना था, जबकि ओलेक्ट्रा पूरे कॉन्ट्रैक्ट अवधि के दौरान मैंटेनेंस सेवाएं देती।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article