बिजनेस

विमानों के बेड़े के विस्तार में जुटी Indigo, 2030 तक जुड़ जाएंगे 500 नए विमान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 18, 2023, 08:14 PM IST

इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय सेल्स प्रमुख विनय मल्होत्रा ​​ने कहा कि नई विस्तार योजना से भारत से इस्तांबुल और यूरोप तक यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इंडिगो से पहले एयर इंडिया अपने बेड़े को बढ़ाने में ध्यान केंद्रित कर चुकी है। उसने भी सैकड़ों विमानों का ऑर्डर दे दिया है।

Image

इंडिगो के विमान बेड़े का जल्द होगा विस्तार

Photo : BCCL

एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो अपने बेडे का विस्तार करने में जुटी है। इंडिगो के बेड़े में 2030 तक 500 नए विमान जुड़ जाएंगे। इसके लिए काफी पहले ऑर्डर दिया जा चुका है।

इंडिगो ने शुक्रवार को यूरोप में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए टर्किश एयरलाइंस के साथ साझेदारी की घोषणा की। एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरलाइन ने कहा कि इस प्रस्तावित विस्तार के लिए विमान निर्माता कंपनी एयरबस को पहले से ही 500 विमानों का ऑर्डर दिया जा चुका है। इंडिगो के इंटरनेशनल सेल्स प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि नई विस्तार योजना से भारत से इस्तांबुल और यूरोप तक यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि एयरलाइन वर्तमान में एक दिन में 1,800 उड़ानें भर रही है और उनमें से 10 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर हैं। इंडिगो के पास अपने बेड़े में 300 से अधिक विमान हैं, वर्तमान में 76 घरेलू और 26 अंतरराष्ट्रीय रूटों के लिए परिचालन करती है। दो और घरेलू रूट्स- नासिक और धर्मशाला के लिए भी उड़ानों की घोषणा की गई है

मल्होत्रा ने कहा- "इंडिगो के पास लगभग 300 विमान हैं और विस्तार योजना के लिए 500 और विमानों का ऑर्डर पहले से दिया हुआ है। वर्तमान में, हम एक दिन में 1,800 उड़ानें भर रहे हैं, और उनमें से 10 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर हैं। हमारी वर्तमान अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भारतीय उपमहाद्वीप के आसपास केंद्रित हैं। हम सबसे दूर तुर्की और इस्तांबुल की यात्रा करते हैं। हम आगे उड़ान भरने के लिए बहुत उत्सुक हैं और यही कारण है कि तुर्की एयरलाइंस के साथ साझेदारी हुई है। यह एक कोड शिप साझेदारी है जो हमें यूरोप में प्रवेश करने की अनुमति देती है जो पहले कभी नहीं था।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article