बॉलीवुड

'आप बहुत याद आओगे...' कुकू कोहली की मौत से Ajay Devgn का टूटा दिल

Ajay Devgn on Kuku Kohli Death: फूल और कांटे के डायरेक्टर कुकू कोहली के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस बीच अजय देवगन का भावुक पोस्ट सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

अजय देवगन हुए भावुक (pic credit-instagram)

Ajay Devgn on Kuku Kohli Death: फूल और कांटे के डायरेक्टर कुकू कोहली ( Kuku Kohli) के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। कुकू कोहली के निधन से परिवार, करीबी और फैंस बेहद दुखी हैं। सोशल मीडिया पर कई सितारे और फैंस उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच अजय देवगन (Ajay Devgn) का एक भावुक पोस्ट सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'आप लकी हो'- Kiara Advani द्वारा फिल्म रिजेक्ट किए जाने पर Vignesh Shivan ने तोड़ी चुप्पी)

अजय देवगन हुए भावुक

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी। कुकू कोहली ने ही साल 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद कुकू कोहली का निधन हो गया। अजय देवगन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'कुछ लोग आपकी जिंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल देते हैं। कुकू जी मेरे लिए ऐसे ही इंसान थे। आपने मुझ पर जो भरोसा किया, उसके लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। आपकी बहुत याद आएगी, कुकू जी। ओम शांति।' अजय देवगन और कुकू कोहली की जोड़ी की शुरुआत फिल्म फूल और कांटे' से हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अजय को बॉलीवुड में एक नई पहचान मिली। फिल्म में दो चलती मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर अजय की एंट्री वाला सीन आज भी उनके सबसे यादगार डेब्यू सीन्स में गिना जाता है।

बता दें कि फूल और कांटे की सफलता के बाद कुकू कोहली ने सुहाग, हकीकत, कोहराम, बादशाह और हलचल जैसी कई हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया। कुकू कोहली ने अपने करियर की शुरुआत राज कपूर के साथ काम करते हुए की थी। बता दें कि कुकू ने साल 1990 में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से शादी की थी। कुकू की मौत से अरुणा ईरानी बुरी तरह टूट गई है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article