बिजनेस

India's defense market: भारत के डिफेंस मार्केट को 'मेक इन इंडिया' का मिल रहा फायदा, 14 फीसदी रह सकती है वार्षिक वृद्धि दर

India's defense market: भारत सरकार एक तरफ डिफेंस के स्थानीयकरण पर जोर दे रही है। वहीं, दूसरी तरफ डिफेंस उपकरणों के एक्सपोर्ट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे डिफेंस सेक्टर में ऑर्डर इनफ्लो बढ़ेगा। वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने और सरकार की ओर से डिफेंस सेक्टर के स्थानीयकरण पर जोर दिए जाने के कारण भारतीय डिफेंस कंपनियों के लिए मौके बढ़ रहे हैं।

Image

भारत सरकार डिफेंस के स्थानीयकरण पर जोर दे रही है।

Photo : iStock

India's defense market: भारत सरकार की ओर से 'मेक इन इंडिया' पर जोर दिए जाने के कारण वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2030 तक देश का डिफेंस मार्केट 14 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ सकता है। इन्वेस्टमेंट फर्म जेफरीज की ओर से यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने और सरकार की ओर से डिफेंस सेक्टर के स्थानीयकरण पर जोर दिए जाने के कारण भारतीय डिफेंस कंपनियों के लिए मौके बढ़ रहे हैं।

डिफेंस पर खर्च को बढ़ाकर दोगुना किया जा सकता है

जेफरीज ने रिपोर्ट में कहा कि भारत सरकार एक तरफ डिफेंस के स्थानीयकरण पर जोर दे रही है। वहीं, दूसरी तरफ डिफेंस उपकरणों के एक्सपोर्ट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे डिफेंस सेक्टर में ऑर्डर इनफ्लो बढ़ेगा। वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2030 के बीच भारत द्वारा डिफेंस पर खर्च को बढ़ाकर दोगुना किया जा सकता है। ऐसे में डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी जारी रह सकती है।

डिफेंस कंपनियों को भारतीय बाजार में अगले 5 से 6 वर्षों में 90 से 100 अरब डॉलर अवसर मिलेंगे। 2022 में भारत का डिफेंस पर खर्च अमेरिका के खर्च का 10 प्रतिशत और चीन के खर्च का 27 प्रतिशत था।

भारत डिफेंस उपकरणों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है। विश्व में होने वाले कुल हथियारों के आयात में भारत की हिस्सेदारी 9 प्रतिशत है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि सरकार की ओर से डिफेंस निर्यात पर जोर दिए जाने के कारण वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2030 के बीच डिफेंस उपकरणों का निर्यात 18 प्रतिशत के सीएजीआर से बढ़ सकता है।

वित्त वर्ष 2017 से वित्त वर्ष 2024 के बीच भारत का डिफेंस निर्यात 14 गुना बढ़कर 2.6 अरब डॉलर हो गया है।

--आईएएनएस इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article