बिजनेस

फेस्टिव सीजन में जमकर खर्च करेंगे भारतीय ! लग्जरी प्रोडक्ट से त्योहार होंगे सेलिब्रेट

People To Spend More This Festive Season: त्योहारी सीजन के निकट आते ही भारतीय कंज्यूमर्स का भरोसा बढ़ रहा है। सर्वे में शामिल 56 प्रतिशत लोगों ने त्योहारी वाली चीजें खरीदने को लेकर अपनी तैयारी के संकेत दे दिए हैं।

Image

इस त्योहारी सीजन में लोग अधिक खर्च करेंगे

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • त्योहारी सीजन में बढ़ेगा लोगों का खर्च
  • जमकर हो सकती है शॉपिंग
  • नई रिपोर्ट में लगाया गया अनुमान

People To Spend More This Festive Season: भारतीय उपभोक्ताओं का खर्च इस त्योहारी सीजन में बढ़ने की उम्मीद है। डेलॉयट (Deloitte) की एक सर्वे रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विलासिता (लग्जरी) वाले उत्पादों और त्योहारी सीजन की वस्तुओं की खरीद पर खर्च बढ़ने से कुल उपभोक्ता खर्च बढ़ेगा। डेलॉयट की कंज्यूमरसिग्नल्स रिसर्च में कहा गया है कि सर्वे में शामिल लगभग आधे लोगों को लगता है कि निकट भविष्य में अप्रत्याशित खर्च को वे आसानी से संभाल सकते हैं।

जमकर करेंगे शॉपिंग

रिपोर्ट में कहा गया है कि त्योहारी सीजन के निकट आते ही भारतीय कंज्यूमर्स का भरोसा बढ़ रहा है। सर्वे में शामिल 56 प्रतिशत लोगों ने त्योहारी वाली चीजें खरीदने को लेकर अपनी तैयारी के संकेत दे दिए हैं। रिसर्च में कहा गया है कि त्योहारी सीजन के दौरान उपभोक्ताओं की तरफ से मुख्य रूप से कपड़ों, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स, एंटरटेनमेंट आदि पर खर्च बढ़ाने की संभावना है।

प्रीमियम और लग्जरी वस्तुओं पर खर्च

रिसर्च में कहा गया है कि ये ट्रेंड त्योहारी सीजन नजदीक आने पर खर्च में बढ़ोतरी की ओर इशारा करते हैं। डेलॉयट एशिया-प्रशांत के पार्टनर और कंज्यूमर इंडस्ट्री लीडर राजीव सिंह ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में अच्छी वृद्धि उपभोक्ताओं को प्रीमियम और लग्जरी वस्तुओं पर खर्च के लिए प्रेरित करती है।

घूमने-फिरने पर भी भारतीयों का ध्यान

डिस्क्रेशनरी चीजों पर भी खर्च बढ़ने की संभावना है। इससे रिटेल, ऑटोमोटिव और ट्रेवल और हॉस्पिटैलिटी जैसे सेक्टरों को लाभ होगा। इसके अलावा सर्वे में कहा गया है कि भारतीय कंज्यूमर न केवल लग्जरी खरीदारी कर रहे हैं, बल्कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान बुकिंग में वृद्धि के साथ रोमांचक यात्रा की योजना भी बना रहे हैं। यानी भारतीयों का ध्यान घूमने-फिरने पर भी है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article