बिजनेस

Closing Bell : Nifty 117, Sensex 299 अंक ऊपर बंद, 3 बड़ी वजहों से लौटी बाजार में जान

शेयर बाजार में बुधवार 23 सितंबर को खरीदारी का मजबूत ट्रेंड देखने को मिला है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के साथ ही ओवरऑल मार्केट ब्रेड्थ भी मजबूत रही है। खासतौर पर मेटल और FMCG ने बाजार को सपोर्ट दिया।

Image

बाजार में खरीदारी का ट्रेंड हुआ मजबूत

Share Market Closing Bell Nifty Sensex Today : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को लगातार दूसरे सत्र में तेजी देखने को मिली। खरीदारी के दम पर Nifty 117.80 अंक यानी 0.50% चढ़कर 23,446.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Sensex 299.17 अंक यानी 0.40% की बढ़त के साथ 74,828.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान Nifty ने 23,466.90 का ऊपरी स्तर और 23,349.55 का निचला स्तर छुआ, जबकि Sensex 74,973.74 तक गया।

बाजार की चाल से साफ रहा कि आज खरीदारी सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही। ब्रॉड मार्केट में भी तेजी का असर दिखा। Nifty 100 में 0.58%, Nifty 200 में 0.60% और Nifty 500 में 0.61% की बढ़त रही। Midcap और Smallcap शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिखी। Nifty Midcap 100 में 0.69%, Midcap 50 में 0.57% और Smallcap 100 में 0.88% की तेजी दर्ज हुई। Smallcap 50 में तो 0.97% की बढ़त रही। NSE पर 3,689 शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 2,344 शेयरों में तेजी, जबकि 1,232 शेयरों में गिरावट रही।

तीन वजहों से लौटी बाजार में जान

भारतीय बाजार में मजबूती के पीछे सबसे बड़ी वजह जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होना है। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत ने पश्चिम एशिया संकट में संकट कम होने की उम्मीद बढ़ाई है। इसके अलावा दूसरा बढ़ा कारण क्रूड की सप्लाई से जुड़ा रिस्क कम होता है। क्योंकि, सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन से सप्लाई फिर शुरू हो गई है। इसके अलावा यूएस की क्रूड स्टॉक की इन्वेंट्री ने भी एनर्जी मार्केट को राहत दी है। तीसरी बड़ी वजह वैल्यू बायिंग और विक्स में कमी है।

Metal सेक्टर सबसे आगे

सेक्टोरल इंडेक्स में Nifty Metal 2.40% उछलकर सबसे बड़ा गेनर रहा। इसके अलावा FMCG इंडेक्स 1.32%, PSU Bank 1.14%, Realty 1.11% और Pharma 0.88% चढ़े। Financial Services ex-Bank में 1.43% और MidSmall Financial Services में 1.35% की मजबूती देखने को मिली। दूसरी ओर IT और Media सेक्टर पर दबाव रहा। Nifty IT 0.87% और Media इंडेक्स 0.92% गिरकर बंद हुए। MidSmall IT & Telecom भी 0.53% फिसला। Chemical इंडेक्स लगभग सपाट रहा।

निवेशकों में डर घटा

आज बाजार की एक और अहम बात रही India VIX में 5.61% की गिरावट। India VIX 11 के स्तर से घटकर 10.38 पर आ गया। Volatility में कमी बाजार में उतार-चढ़ाव के दबाव के घटने का संकेत देती है। Nifty का P/E 19.72 और P/B 2.82 रहा। बाजार में मजबूती की यह एक बड़ी वजह रही है।

Global मार्केट से मिला सपोर्ट

भारतीय बाजार की तेजी के प्रमुख फैक्टरों में आज वैश्विक बाजारों का सपोर्ट अहम रहा। क्योंकि, अमेरिका, यूरोप और एशियाई बाजारों में खरीदारी के मजबूत ट्रेंड ने भारतीय बाजार के निवेशकों को इक्विटी मार्केट में रिस्क लेने के सेंटिमेंट को सपोर्ट दिया। एशिया में Nikkei में 1.36% और Taiwan Weighted में 0.74% की बढ़त रही, जबकि Hang Seng 1.13% और Shanghai Composite 0.40% नीचे रहे। इसके अलावा कमोडिटी बाजार में Brent crude करीब 99.49 डॉलर प्रति बैरल पर रहा, जबकि Gold 1.13% फिसला। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत करीब 95.74 प्रति डॉलर रही।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article