बिजनेस

Forged Wheels Production: भारत शुरू करेगा रेलगाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले पहियों का एक्सपोर्ट, 70 साल से कर रहा आयात

Forged Wheels Production: रेलवे ने पहले चरण में 650 करोड़ रुपये की लागत से चेन्नई के पास गुम्मिडिपोंडी में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड के साथ एक जॉइंट वेंचर (जेडब्ल्यू) शुरू किया है।

Image

भारत करेगा ट्रेन के पहियों का एक्सपोर्ट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत शुरू करेगा फोर्ज्ड व्हील का एक्सपोर्ट
  • 70 साल से देश कर रहा आयात
  • पहला प्लांट लगाने की शुरू हो गई तैयारी

Forged Wheels Production: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि रेलगाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले पहियों (फोर्ज्ड व्हील) का आयातक होने के 60 से 70 साल बाद भारत अब इसका निर्यात करने के लिए तैयार है। बता दें कि वैष्णव के पास इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी है। उन्होंने अमेरिका की सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरर क्वालकॉम के चेन्नई डिजाइन सेंटर का उद्घाटन करने के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि रेलवे के लिए फोर्ज्ड व्हील का उत्पादन करने के लिए एक प्लांट स्थापित करने की निर्माण गतिविधियां तमिलनाडु में शुरू हो गई हैं।

ये भी पढ़ें -

650 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार

रेलवे ने पहले चरण में 650 करोड़ रुपये की लागत से चेन्नई के पास गुम्मिडिपोंडी में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड के साथ एक जॉइंट वेंचर (जेडब्ल्यू) शुरू किया है। वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा वंदे भारत ट्रेन बहुत सफल रही है।

विशेष क्वालिटी के पहिए होते हैं इस्तेमाल

वंदे भारत में जो पहिये इस्तेमाल किए जाते हैं, वे विशेष क्वालिटी वाले होते हैं। वे एक विशेष मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस से गुजरते हैं। वैष्णव के अनुसार वैगन में हम जिन पहियों का उपयोग करते हैं, वे कास्टिंग प्रोसेस से गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि फोर्ज्ड व्हील के प्रोडक्शन के लिए कारखाना अब स्थापित किया जा रहा है, जिसका निर्माण शुरू हो गया है।

प्लांट में 2.5 लाख पहियों का उत्पादन करने की क्षमता होगी, जिनमें से 80,000 का उपयोग भारत में किया जाएगा और बाकी 1.70 लाख का निर्यात किया जाएगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article