Krystal Integrated Services IPO: क्रिस्टल इंटीग्रेटेड का आईपीओ गुरुवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसमें निवेश का मौका सोमवार 18 मार्च तक है। यानी ये आईपीओ 18 मार्च को बंद हो जाएगा। क्रिस्टल इंटीग्रेटेड आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 680 रु से 715 रु तय किया गया है। ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है। आईपीओ में लॉट साइज 20 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 20 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकते हैं। ये आईपीओ बुधवार 13 मार्च को एंकर निवेशकों के लिए खुला था, जिनसे कंपनी ने 90.04 करोड़ रु जुटाए। आगे जानिए कितना है इसके शेयर का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम)।
ये भी पढ़ें -
कितना है जीएमपी
आईपीओ वॉच के अनुसार क्रिस्टल इंटीग्रेटेड का जीएमपी 35 रु है। यानी इसका शेयर ग्रे-मार्केट में आईपीओ के ऊपरी प्राइस (715 रु) से करीब 5 फीसदी प्रीमियम पर है, जो इसकी लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकता है। इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 21 मार्च को होगी। कंपनी आईपीओ के जरिए 300.13 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ को अच्छा रेसपॉन्स नहीं मिल रहा है। करीब 5 बजे इसके आईपीओ को सिर्फ 0.37 गुना आवेदन मिले हैं।
क्या है कंपनी का बिजनेस
क्रिस्टल इंटीग्रेटेड भारत की प्रमुख इंटीग्रेटेड फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विस कंपनियों में से एक हैं। ये हेल्थकेयर, शिक्षा, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (राज्य सरकार की संस्थाएं, नगर निकाय और अन्य सरकारी कार्यालय), हवाई अड्डे, रेलवे और मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर और रिटेल सेक्टर पर फोकस करती है।
FY21 में कंपनी की इनकम 471.29 करोड़ रु, FY22 में 552.67 करोड़ रु और FY23 में 707.64 करोड़ रु रही।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
