बिजनेस

भारत बना एशिया में तीसरी सबसे बड़ी शक्ति, रूस और जापान को पछाड़ा

Asia Power Index Report 2024 के अनुसार, 39.1 पॉइंट के साथ भारत पहली बार जापान को पछाड़कर तीसरे स्थान पर आ गया है। जापान 38.9 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है। एक साल पहले तक भारत इस रिपोर्ट में चौथे स्थान पर रहा था।

Image

India become 3rd largest power in Asia (image-istock)

India become 3rd largest power in Asia: भारत अब जापान को पछाड़कर एशिया महाद्वीप की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बन गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एशिया पावर इंडेक्स के अनुसार यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि गतिशीलता में यह बदलाव भारत के "बढ़ते भू-राजनीतिक कद, गतिशील विकास, युवा आबादी और विस्तारित अर्थव्यवस्था" को दर्शाता है।

एशिया पावर इंडेक्स

ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा 2018 में लॉन्च किया गया एशिया पावर इंडेक्स एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 27 देशों का मूल्यांकन करता है। Asia Power Index Report 2024 के अनुसार, 39.1 पॉइंट के साथ भारत पहली बार जापान को पछाड़कर तीसरे स्थान पर आ गया है। जापान 38.9 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है। एक साल पहले तक भारत इस रिपोर्ट में चौथे स्थान पर रहा था। इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, चीन दूसरे नंबर पर और संयुक्त राज्य अमेरिका पहले स्थान पर है।

महामारी के बाद भारत ने किया आर्थिक सुधार

इस उपलब्धि पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा, "2024 एशिया पावर इंडेक्स में सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्षों में से एक क्षेत्रीय बिजली रैंकिंग में भारत की लगातार वृद्धि है। इस वृद्धि को देखते हुए, भारत अपनी पूरी क्षमता हासिल करने और क्षेत्र में अपना प्रभाव डालने की कोशिश कर रहा है।" इंडेक्स के 2024 वर्जन के अनुसार, भारत ने महामारी के बाद उल्लेखनीय आर्थिक सुधार दिखाया है, जिससे इसकी आर्थिक क्षमता में 4.2 अंकों की वृद्धि हुई है। भारत की विशाल जनसंख्या और मजबूत जीडीपी वृद्धि पर्चेजिंग पावर पैरिटी (पीपीपी) के संदर्भ में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की स्थिति को मजबूत करती है।

Asia Power Index Report 2024 में टॉप 10 देश

  • 1. संयुक्त राज्य अमेरिका- 81.7 पॉइंट
  • 2. चीन- 72.7 पॉइंट
  • 3. भारत- 39.1 पॉइंट
  • 4- जापान - 38.9 पॉइंट
  • 5- ऑस्‍ट्रेलिया -31.9 पॉइंट
  • 6- रूस -31.1 पॉइंट
  • 7- साउथ कोरिया -31.0 पॉइंट
  • 8- सिंगापुर - 26.4 पॉइंट
  • 9- इंडोनेशिया - 22.3 पॉइंट
  • 10- थाईलैंड- 19.8 पॉइंट
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article