इनकम टैक्स

Income Tax: क्या है विवाद से विश्वास स्कीम, जानें आपके लिए क्या हैं इसके फायदे

इस बार बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स के मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष योजना का ऐलान किया था। हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज ने ‘डायरेक्ट विवाद से विश्वास तक’ नामक योजना का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है। आइये जानते हैं यह योजना क्या होगी और साथ ही यह जानने की कोशिश भी करते हैं इससे आपको क्या फायदा हो सकता है?

Image

क्या है विवाद से विश्वास स्कीम, जानें आपके लिए क्या हैं इसके फायदे

Photo : iStock

Income Tax: अब टैक्स से संबंधित मामलों के विवाद का निपटारा ज्यादा सुविधाजनक और आरामदायक तरीके से हो पायेगा। इस बार बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स संबंधित मामलों के बेहतर निपटारे के लिए एक विशेष योजना लाने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के मद्देनजर अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने ‘डायरेक्ट विवाद से विश्वास’ तक नामक योजना की शुरुआत की है और इस योजना को 1 अक्टूबर 2024 से लागू कर दिया गया है। आइये आपको बताते हैं कि यह योजना क्या है और इस योजना से आपको क्या फायदे हो सकते हैं। यह योजना टैक्सपेयर्स के पुराने विवादों को समाप्त करने के लिए शुरू की गई है।

कौन उठा सकता है फायदा?

कोई भी व्यक्ति जिसका इनकम टैक्स को लेकर कोई भी मामला पेंडिंग पड़ा है, वो इस योजना का फायदा उठा सकता है। ध्यान रहे, ऐसे लोग जिन पर विदेशों में अघोषित आय जैसे टैक्स के गंभीर मामले चल रहे हैं, वह इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। CBDT ने फाइनेंस नंबर 2 एक्ट के तहत इस योजना की शुरुआत की है। विवाद से विश्वास योजना के लिए 4 अलग-अलग फॉर्म दिए गए हैं।

ऐसे होगा मामलों का निपटारा

डायरेक्ट विवाद से विश्वास योजना के तहत मामलों का निपटारा तेजी के साथ किया जाएगा। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए डायरेक्ट विवाद से विश्वास योजना में प्रावधान किया गया है कि हर विवाद के लिए अलग से एक फॉर्म 1 जमा करवाया जाएगा। इस योजना के तहत जमा करवाए जाने वाले सभी फॉर्म्स जल्द ही इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article