नई दिल्ली। नया साल 2023 शुरू होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। हर साल की शुरुआत में ही टैक्सपेयर्स सोच में पड़ जाते हैं कि इस साल उन्हें कितना टैक्स देना होगा। 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) बजट पेश करेंगी। इस साल टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि उन्हें राहत दी जाएगी। कुछ विशेषज्ञ उम्मीद कर रहे हैं कि आगामी बजट 2023 में कुछ टैक्स स्लैब के लिए दरों में बदलाव किया जा सकता है। इस बीच कई लोग यह भी कह रहे हैं कि जो इनकम टैक्स रेट्स (Income Tax Rate) और स्लैब्स आकलन वर्ष 2022-23 में लागू थे, वही नए आकलन वर्ष में भी लागू रह सकते हैं। यानी सरकार की ओर से किसी बड़े बदलाव की घोषणा नहीं है। सबसे पहले आइए जानते हैं भारत में मौजूदा इनकम टैक्स रेट क्या हैं।
इनकम टैक्स स्लैब और दरें (नई व्यवस्था)
- 2.5 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: शून्य
- 2.5- 5 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: 5 फीसदी
- 5- 7.5 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: 10 फीसदी
- 7.50- 10 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: 15 फीसदी
- 10- 12.5 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: 20 फीसदी
- 12.5- 15 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: 25 फीसदी
- 15- 20 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: 30 फीसदी
- 20 लाख रुपये से ऊपर की सालाना इनकम पर: 30 फीसदी
इनकम टैक्स स्लैब और दरें (पुरानी व्यवस्था)
- 2.5 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: शून्य
- 2.5- 5 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: 5 फीसदी
- 5- 10 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: 20 फीसदी
- 10- 20 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर: 30 फीसदी
- 20 लाख रुपये से ऊपर की सालाना इनकम पर: 30 फीसदी
क्या हैं उम्मीद?
टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए कई टैक्स एक्सपर्ट और उद्योग निकायों ने सरकार से स्लैब में इनकम टैक्स रेट में बदलाव करने का आग्रह किया है। यह भी उम्मीद की जा रही है कि सरकार 2.5 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर टैक्स छूट की सीमा को बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर सकती है।
