बिजनेस

शादी के लिए ले रहे हैं Personal Loan! इन बातों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

शादी का खर्च किसी भी परिवार के लिए एक बड़ा खर्च हो सकता है। ऐसे में बहुत से लोग शादी के लिए पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं।

Image

शादी के लिए ले रहे हैं लोन तो इन बातों का रखें खास ध्यान (Photo: iStock)

शादी का खर्च आज के समय में काफी बढ़ गया है। वेन्यू, कैटरिंग, ज्वेलरी, कपड़े, फोटोग्राफी, ट्रैवल और दूसरी तैयारियों पर एक साथ बड़ी रकम खर्च हो सकती है। ऐसे में अगर सेविंग्स कम पड़ जाएं तो कई कपल पर्सनल (Personal Loan) लेने के बारे में सोचते हैं। लोन से शादी के खर्च को कुछ महीनों या वर्षों में बांटकर चुकाने की सुविधा मिल सकती है, लेकिन इसे लेने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है-

मंथली सैलरी से लगाएं EMI का हिसाब

पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन (Unsecured Loan) होता है, यानी इसके लिए आमतौर पर किसी संपत्ति को गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, इसी वजह से इसकी ब्याज लागत सिक्योर्ड लोन (Secured Loan) की तुलना में ज्यादा हो सकती है। इसलिए केवल यह देखकर लोन नहीं लेना चाहिए कि बैंक कितनी रकम मंजूर कर रहा है। असली सवाल यह होना चाहिए कि शादी के बाद आपकी मंथली इनकम में से कितनी ईएमआई (EMI) आराम से चुकाई जा सकती है।

दोनों की क्रेडिट प्रोफाइल हो सकती है प्रभावित

शादी होने के बाद पति-पत्नी का क्रेडिट स्कोर (Credit Score) अपने आप मर्ज नहीं होता। दोनों की क्रेडिट रिपोर्ट (Credit Report) और क्रेडिट स्कोर (Credit Score) अलग-अलग रहता है। यानी शादी के बाद एक पार्टनर के पुराने लोन या भुगतान इतिहास का असर दूसरे पार्टनर के क्रेडिट रिकॉर्ड पर अपने आप नहीं पड़ता। लेकिन अगर दोनों मिलकर जॉइंट लोन (Joint Loan) लेते हैं या कोई एक दूसरे के लोन में Co-borrower या Guarantor बनता है, तो दोनों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में EMI समय पर न चुकाने का असर दोनों के क्रेडिट प्रोफाइल पर पड़ सकता है।

क्रेडिट रिपोर्ट को कर लें पहले ही चेक

लोन के लिए आवेदन करने से पहले दोनों पार्टनर को अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक कर लेनी चाहिए। इससे किसी पुराने बकाये या अनजान क्रेडिट इन्क्वायरी (Credit Enquiry) की जानकारी पहले ही मिल सकती है। साथ ही, एक साथ कई लेंडर्स के पास बार-बार लोन अप्लाई करने से बचना चाहिए, क्योंकि हर आवेदन पर क्रेडिट इन्क्वायरी हो सकती है।

लोन से जुड़ी सभी शर्तों को जान लें

लोन लेने से पहले इंटरेस्ट रेट के साथ Processing Fee, Annual Percentage Rate यानी कुल लागत, Repayment Schedule और Prepayment Charges जैसी शर्तों को भी ध्यान से देखें। Digital Lending में कुल लागत को समझना खास तौर पर जरूरी है। शादी के लिए उतना ही कर्ज लें जिसे चुकाने के बाद Rent, घर के खर्च, Insurance, Emergency Fund और भविष्य की Savings प्रभावित न हों।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article