बिजनेस

IL&FS Group Debt: आईएलएंडएफएस ग्रुप ने अदा कर दिया 38,082 करोड़ रु का कर्ज, जानें किन तरीकों से चुकाया

IL&FS Group Debt: वसूली प्रोसेस के अनुसार, आईएलएंडएफएस का नया बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अपने ग्रुप की संस्थाओं द्वारा प्राप्त नॉन-फंड बेस्ड सीमाओं को समाप्त करने में लगा हुआ है। आईएलएंडएफएस ग्रुप उनके द्वारा जारी बैंक गारंटी या ऋण पत्रों को जारी और रद्द कर रहा है।

Image

आईएलएंडएफएस ग्रुप ने घटाया कर्ज

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आईएलएंडएफएस ग्रुप ने घटाया कर्ज
  • अदा किए 38,082 करोड़ रु
  • कई तरीकों से चुकाया

IL&FS Group Debt: आईएलएंडएफएस ग्रुप ने 30 सितंबर 2024 तक अपने लेनदारों को 38,082 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है। कर्ज में डूबी कंपनी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय अधिकरण (एनसीएलएटी) के सामने दायर ताजा हलफनामे में यह जानकारी दी। स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ 30 सितंबर 2024 तक प्रतिवादी नंबर एक (आईएलएंडएफएस) समूह के लेनदारों को दिया गया कुल कर्ज 38,082 करोड़ रुपये है।’’ इसमें परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण से 20,289 करोड़ रुपये, ऑटो-डेबिट, ग्रीन एंटिटी प्रिंसिपल सर्विसिंग, एनएफबी रिलीज से 8,140 करोड़ रुपये और इंटरिम डिस्ट्रीब्यूशन से 9,653 करोड़ रुपये शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

8,140 करोड़ रुपये का लोन समाधान

वसूली प्रोसेस के अनुसार, आईएलएंडएफएस का नया बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अपने ग्रुप की संस्थाओं द्वारा प्राप्त नॉन-फंड बेस्ड सीमाओं को समाप्त करने में लगा हुआ है। आईएलएंडएफएस ग्रुप उनके द्वारा जारी बैंक गारंटी या ऋण पत्रों को जारी और रद्द कर रहा है।

इसमें कहा गया, ‘‘ इन प्रयासों (फंड-बेस्ड डेट के डिस्चार्ज के साथ) के परिणामस्वरूप करीब 8,140 करोड़ रुपये का लोन समाधान हुआ है।’’ इसके अलावा, वह राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय अधिकरण (एनसीएलएटी) के आदेशों के अनुसार घरेलू संस्थाओं को अंतरिम वितरण के जरिये नकद भुगतान भी कर रहा है।

11,045 करोड़ रुपये का लोन अदा किया

स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ 30 सितंबर 2024 तक अंतरिम वितरण के माध्यम से कुल ऋण 11,045 करोड़ रुपये चुकाया गया, जिसमें से 9,653 करोड़ रुपये बाहरी वित्तीय लेनदारों को चुकाए गए।’’ इसने समग्र ऋण समाधान लक्ष्य 61,000 करोड़ रुपये रखा है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article