बिजनेस

Service Sector Activities: 10 महीने के निचले स्तर से उभरी सर्विस सेक्टर की गतिविधियां, अक्टूबर में हुईं 58.5

Service Sector Activities: ताजा आंकड़ों ने भारत की सर्विस इकोनॉमी में नई निर्यात बिक्री की वृद्धि को भी रेखांकित किया। इसका श्रेय सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, पश्चिम एशिया और ब्रिटेन के ग्राहकों की ओर से मांग में मजबूती को दिया।

Image

सर्विस सेक्टर की गतिविधियां हुईं बेहतर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सर्विस सेक्टर की गतिविधियां बढ़ीं
  • अक्टूबर में हुईं 58.5
  • 10 महीने के निचले स्तर से हुई वापसी

Service Sector Activities: देश में सर्विस सेक्टर की गतिविधियां सितंबर के अपने 10 महीने के निचले स्तर से उबरकर अक्टूबर में 58.5 पर पहुंच गई। इसे उत्पादन और नए कारोबार में मजबूत विस्तार से सहारा मिला, जिससे रोजगार सृजन को बढ़ावा मिला। एक मासिक सर्वे में यह जानकारी दी गई है। मौसमी रूप से एडजस्टेड एचएसबीसी इंडिया सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक अक्टूबर में 58.5 रहा जो सितंबर में 57.7 था। खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय गिरावट से होता है।

ये भी पढ़ें -

रोजगार के मौके बढ़े

एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा, ‘‘भारत की सेवा क्षेत्र की गतिविधियां सितंबर में अपने 10 महीने के निचले स्तर से उबरकर पिछले महीने 58.5 पर पहुंच गई। अक्टूबर में भारतीय सेवा क्षेत्र के उत्पादन और उपभोक्ता मांग में मजबूत विस्तार हुआ। साथ ही रोजगार सृजन ने 26 महीने का उच्चतम स्तर हासिल किया।’’

ग्राहकों की ओर से मांग में मजबूती

ताजा आंकड़ों ने भारत की सर्विस इकोनॉमी में नई निर्यात बिक्री की वृद्धि को भी रेखांकित किया। इसका श्रेय सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, पश्चिम एशिया और ब्रिटेन के ग्राहकों की ओर से मांग में मजबूती को दिया।

इसके अलावा, सर्वेक्षण में शामिल लोगों से करीब 13 प्रतिशत से रोजगार सृजन होने की बात की, जबकि सितंबर में यह आंकड़ा नौ प्रतिशत था।

बिक्री में भी वृद्धि

इस बीच, एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट उत्पादन सूचकांक सितंबर में 58.3 से बढ़कर अक्टूबर में 59.1 पर आ गया। मैन्युफैक्चरिंग और सेवा दोनों क्षेत्रों में नये व्यापार प्रवाह में तेज गति से वृद्धि हुई, जिससे ओवरऑल लेवल पर बिक्री और रोजगार में वृद्धि को बढ़ावा मिला। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article