बिजनेस

Ikea Delhi-NCR two new stores: आइकिया दिल्ली-एनसीआर में खोलेगी 2 नए स्टोर, 1 अरब यूरो का निवेश

Ikea Plans to open two new stores in Delhi-NCR: स्वीडिश फर्नीचर दिग्गज आइकिया भारत में बड़े पैमाने पर विस्तार करने जा रही है। कंपनी दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम (2025) और नोएडा (2028) में दो नए स्टोर खोलने की तैयारी में है। इसके अलावा, चेन्नई और पुणे में भी विस्तार की योजना है। कंपनी ने ऑनलाइन बिक्री का भी विस्तार किया है और आगे कोलकाता जैसे बाजारों में कदम रखने की रणनीति बना रही है।

Image

आइकिया भारत में अपने विस्तार के अगले चरण की योजना बना रही है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-एनसीआर में दो नए स्टोर – गुरुग्राम (2025) और नोएडा (2028)
  • 1 अरब यूरो का निवेश – इंग्का सेंटर के तहत बड़े प्रोजेक्ट
  • ऑनलाइन और नए बाजारों में एंट्री – कोलकाता समेत अन्य शहरों पर नजर

Ikea Plans to open two new stores in Delhi-NCR: स्वीडन की जानी-मानी फर्नीचर कंपनी आइकिया भारत में निवेश के नए अवसर तलाश रही है और मुनाफे की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार है। कंपनी की सीईओ सुसेन पुल्वरर ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दो बड़े स्टोर खोलने की योजना बनाई गई है। पहला स्टोर गुरुग्राम में 2025 में और दूसरा नोएडा में 2028 में शुरू होने की संभावना है। 1 मार्च से, आइकिया अपने ऑनलाइन ऑर्डरिंग और डिलीवरी सिस्टम के ज़रिए इस क्षेत्र में सेवा प्रदान करेगा।

अन्य शहरों में भी होगा विस्तार

आइकिया पहले से ही हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु में स्टोर संचालित कर रही है और अब चेन्नई और पुणे में अपने अगले चरण का विस्तार करने की योजना बना रही है। इन छह बड़े शहरों में उपस्थिति दर्ज करने के बाद, कंपनी छोटे स्टोर्स और एकीकृत बिक्री रणनीति के माध्यम से भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करेगी।

ऑनलाइन बिक्री का भी होगा विस्तार

आइकिया ने घोषणा की है कि दिल्ली-एनसीआर और नौ अन्य बाजारों में ऑनलाइन बिक्री की शुरुआत इसी सप्ताह से की जाएगी। कंपनी पहले से ही पुणे में ऑनलाइन सेवाएं प्रदान कर रही है, लेकिन यहां जल्द ही एक फिजिकल स्टोर भी खोलने की योजना है। आइकिया कोलकाता जैसे पूर्वी भारत के प्रमुख बाजारों में भी प्रवेश करने की इच्छुक है। हालांकि, यह विस्तार रणनीति के तीसरे चरण में किया जाएगा।

बड़े निवेश की योजना

सरकार ने 2013 में आइकिया के 10,500 करोड़ रुपये के एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके तहत 10 खुदरा स्टोर खोले जाने थे। इसके अलावा, कंपनी की संचालन इकाई इंग्का सेंटर ब्रांड ‘लाइकली’ के तहत गुरुग्राम और नोएडा में दो बड़े सेंटर खोलने के लिए 1 अरब यूरो का निवेश कर रही है। वित्त वर्ष 2023-24 में आइकिया इंडिया को 1,299.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, हालांकि परिचालन राजस्व 4.5% बढ़कर 1,809.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article