बिजनेस

IEX Energy Volumes: FY24 में ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा IEX का ऊर्जा कारोबार, पार किया 100 अरब यूनिट का आंकड़ा

IEX Energy Volumes: IEX ने FY24 की अंतिम तिमाही में सभी सेगमेंट में अपने BU वॉल्यूम में 15.7% की वृद्धि के साथ 30.1 BU रिकॉर्ड किया। तिमाही के दौरान आरईसी कारोबार की मात्रा में साल-दर-साल लगभग 98% की तेज उछाल आई।

Image

ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा IEX का ऊर्जा कारोबार

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा IEX का ऊर्जा कारोबार
  • FY24 में बनाया नया रिकॉर्ड
  • 100 अरब यूनिट का आंकड़ा किया पार

IEX Energy Volumes: एनर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म IEX ने वित्त वर्ष 2023-24 में सालाना आधार पर करीब 14 प्रतिशत वृद्धि के साथ अभी तक का सबसे अधिक 110 अरब यूनिट (बीयू) का कारोबार किया। इसका कारोबार पहली बार किसी वित्त वर्ष में 100 अरब यूनिट के पार पहुंचा। बयान के अनुसार आईईएक्स (Indian Energy Exchange) ने वित्त वर्ष 2023-24 में 110 अरब यूनिट का कुल कारोबार किया जो सालाना आधार पर 13.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। आईईएक्स के अनुसार अलग-अलग सेगमेंटों में देखें तो वित्त वर्ष 2023-24 में 75.39 लाख आरईसी (रिन्यूएबल एनर्जी सर्टिफिकेट) का कारोबार किया गया, जो सालाना आधार पर 26 प्रतिशत अधिक है।

ये भी पढ़ें -

सरकार ने उठाए कई कदम

सरकार ने कई उपाय किए जिससे देश में आपूर्ति बेहतर हुई है। सरकार की तरफ से उठाए गए कई उपायों के चलते IEX ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अपनी सेल लिक्विडिटी में पिछले वर्ष की तुलना में 16.9% की वृद्धि दर्ज की, जिससे एक्सचेंज पर सेल साइड की लिक्विडिटी में सुधार हुआ।

जनवरी-मार्च तिमाही में कितना बढ़ा कारोबार

इसके अलावा IEX ने FY24 की अंतिम तिमाही में सभी सेगमेंट में अपने BU वॉल्यूम में 15.7% की वृद्धि के साथ 30.1 BU रिकॉर्ड किया। तिमाही के दौरान आरईसी कारोबार की मात्रा में साल-दर-साल लगभग 98% की तेज उछाल आई।

शेयर में आई मजबूती

इस खबर के बीच IEX का शेयर हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 143.90 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 145.15 रु पर खुला और कारोबार के अंत में 0.85 रु या 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 144.75 रु पर बंद हुआ।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article