बिजनेस

IDBI बैंक ने चौथी तिमाही में किया धमाका! 26% मुनाफा बढ़ा, 2.10 रुपये का देगी डिविडेंड

IDBI बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 26% की वृद्धि के साथ ₹2,051 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। इससे एक साल पहले यानी जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ ₹1,628 करोड़ रहा था।

Image

एनपीए घटा, आय बढ़ी! IDBI बैंक ने शेयरधारकों को दी खुशखबरी

Photo : Twitter

IDBI बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 26% की वृद्धि के साथ ₹2,051 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। इससे एक साल पहले यानी जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ ₹1,628 करोड़ रहा था। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर ₹9,035 करोड़ हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹7,887 करोड़ थी। हालांकि, ब्याज आय मामूली गिरावट के साथ ₹6,979 करोड़ रही, जबकि पिछले वर्ष यह ₹6,990 करोड़ थी।

पूरे वित्त वर्ष में शानदार ग्रोथ

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में IDBI बैंक का शुद्ध लाभ 33% बढ़कर ₹7,515 करोड़ पर पहुँच गया, जो 2023-24 में ₹5,634 करोड़ था।

इसी अवधि में बैंक की कुल आय भी बढ़कर ₹33,826 करोड़ हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹30,037 करोड़ थी।

एनपीए में बड़ा सुधार

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। सकल एनपीए 31 मार्च 2025 तक घटकर 2.98% रह गया, जो पहले 4.53% था। शुद्ध एनपीए भी सालाना आधार पर 0.34% से घटकर 0.15% पर आ गया। IDBI बैंक के निदेशक मंडल ने ₹2.10 प्रति शेयर लाभांश का प्रस्ताव रखा है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article