बिजनेस

Hyundai IPO: दिवाली तक नहीं आ पाएगा भारत का सबसे बड़ा IPO ! लिस्टिंग के लिए दोबारा अप्लाई कर सकती है Hyundai

Hyundai IPO Launch Date: जून में, हुंडई मोटर ने IPO के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास डॉक्यूमेंट्स जमा किए थे। यह IPO भारत में सबसे बड़ा होगा, जो जीवन बीमा निगम (LIC) के 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ से बड़ा होगा।

Image

कब आएगा हुंडई का आईपीओ

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • दिवाली तक हुंडई का IPO आना मुश्किल
  • होगा भारत का सबसे बड़ा IPO
  • कंपनी दोबारा कर सकती है आवेदन

Hyundai IPO Launch Date: हुंडई मोटर कंपनी (HMC) की सब्सिडियरी कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) अपने अनुमानित दिवाली IPO लॉन्च से चूक सकती है। कंपनी को अभी तक सेबी (SEBI) से मंजूरी नहीं मिली है। HMIL एक नया ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकती है। इसमें कई सप्ताह लग सकते हैं, जिससे IPO की लॉन्चिंग डेट दिवाली से आगे खिसक सकती है।

ये भी पढ़ें -

ये होगा सबसे बड़ा IPO

जून में, हुंडई मोटर ने IPO के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास डॉक्यूमेंट्स जमा किए थे। यह IPO भारत में सबसे बड़ा होगा, जो जीवन बीमा निगम (LIC) के 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ से बड़ा होगा।

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार, इसका आईपीओ एक फुल ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू होगा, जिसमें हुंडई मोटर कंपनी 142,194,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी। आईपीओ में नए शेयर नहीं बेचे जाएंगे।

कितनी घटेगी हिस्सेदारी

इस साल फरवरी में यह घोषणा की गई थी कि हुंडई मोटर इंडिया की पैरेंट कंपनी हुंडई मोटर कंपनी, आईपीओ के जरिए कम से कम 3 बिलियन डॉलर (लगभग 25,000 करोड़ रुपये) जुटा सकती है। इससे इसकी सब्सिडियरी कंपनी में हिस्सेदारी 15-20 प्रतिशत घट सकती है।

हुंडई का आईपीओ एक ओएफएस है, इसलिए मारुति सुजुकी इंडिया के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड को आईपीओ से कोई फंड नहीं मिलेगा।

अपने दस्तावेजों में एचएमआईएल ने कहा था कि इसे उम्मीद है कि इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग से हमारी विजिबिलिटी और ब्रांड छवि बेहतर होगी और शेयरों के लिए लिक्विडिटी और पब्लिक मार्केट उपलब्ध होगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article