HUL Share Price Target: सोमवार के कारोबार में हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर में मजबूती आई है। कंपनी का शेयर 1.5 फीसदी चढ़ा है। 2979.60 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2975 रु पर खुलने के बाद BSE पर करीब सवा 3 बजे हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 45.80 रु या 1.54 फीसदी की मजबूती के साथ 3,025.40 रु पर है। एक ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए शेयर का टार्गेट।
ये भी पढ़ें -
कितना है HUL के शेयर का टार्गेट
हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर के लिए ब्रोकरेज फर्म Emkay ने खरीदारी करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने HUL के शेयर के लिए 3200 रुपये का टार्गेट दिया है। यानी ये मौजूदा लेवल से 5.5 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
कैसा रहा शेयर का रिटर्न
- हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर ने बीते 5 दिन में 4.5 फीसदी रिटर्न दिया है
- एक महीने में ये 7.5 फीसदी चढ़ा है
- 6 महीनों में ये 35 फीसदी मजबूत हुआ है
- 2024 में अब तक ये शेयर 14 फीसदी चढ़ा है
कैसा रहा फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
एचयूएल ने 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही में 2,538 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 3% साल-दर-साल वृद्धि थी। वहीं तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 15,166 करोड़ रुपये रहा, जो 2023 जून तिमाही में दर्ज 14,931 करोड़ रुपये के मुकाबले 2% सालाना अधिक था।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
