बिजनेस

फेस्टिवल सीजन में खरीदारी का है प्लान, सही क्रेडिट कार्ड आएगा बड़े काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 26, 2023, 04:06 PM IST

Credit Card Saving: त्योहारों का सीजन बहुत जल्द ही शुरुआत होने वाली है। त्योहार में लोग जमकर खरीदारी करते हैं जिससे पैसा खर्च होता है। अधिकांश परिवार त्योहारों में किसी न किसी तरीके से खर्च करते ही हैं।

Image

क्रेडिट कार्ड लेने से पहले उसकी सारी सेवाओं और अपनी जरुरतों को देख लें।

Photo : iStock

Credit Card Saving: त्योहारों का सीजन बहुत जल्द ही शुरुआत होने वाली है। त्योहार में लोग जमकर खरीदारी करते हैं जिससे पैसा खर्च होता है। अधिकांश परिवार त्योहारों में किसी न किसी तरीके से खर्च करते ही हैं। अगर यह खर्च कैश की बजाय क्रेडिट कार्ड से किया जाए तो आप कई तरीके से पैसा बचा भी सकते हैं। इससे आप खर्च का बोझ कम होगा।

सही कार्ड चुनना

सबसे पहला और जरुरी कदम है सही क्रेडिट कार्ड का चयन करना। अगर आप कोई भी क्रेडिट कार्ड लेने से पहले उसकी सारी सेवाओं और अपनी जरुरतों को देख लें। जो भी क्रेडिट आपकी जरुरतों पर खरा उतरे और आपकी जेब पर भारी न हो उसे लें। कंपनियां अलग-अलग तरह के क्रेडिट कार्ड देती हैं।

कैटेगरी

क्रेडिट कार्ड कंपनियां कई कैटेगरी में बेनेफिट बांटती हैं। आपको इनका ध्यान रखना चाहिए। आप अगर इन कैटेगरी में शॉपिंग करते हैं तो कैशबैक, छूट या फिर फिल्मों की टिकट फ्री मिल सकती है

साइनअप बेनेफिट

कई कंपनियां आपको साइनअप बोनस भी देती हैं। ग्राहकों को वेलकम करने के लिए कंपनियां कैश पुरस्कार क्रेडिट अकाउंट में देती हैं। यह 500-1000 कुछ भी हो सकता है। आप इस तरह से भी पैसा बचा सकते हैं।

डेली यूज में लाएं

अपने हर दिन के खर्च के लिए भी क्रेडिट का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। राशन वगैरह या घर के अन्य सामानों की खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड यूज करें। इससे आपको क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स मिलते हैं। आप इन रिवॉर्ड्स का इस्तेमाल भविष्य में किसी सामान का दाम कम करने या उसे फ्री में लेने के लिए कर सकते हैं।

इस तरह यदि आप सही क्रेडिट कार्ड का चुनाव करते हैं तो आपको खर्च की चिंता करने की जरुरत नहीं है। बैंक क्रेडिट ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर व छूट देते हैं। आप 0 परसेंट एपीआर (Annual Percentage Rate), कम ब्याज से लेकर बोनस पॉइंट तक का फायदा उठा सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article