बिजनेस

10 हजार की SIP से कितने साल में बनेगा 1 करोड़ का फंड! निवेश डबल करते ही बदल जाएगा पूरा गणित

अगर हम कहें कि आप एसआईपी के जरिए महज 5 साल में 1 करोड़ रुपये जोड़ सकते हैं तो आपको भी एक पल के लिए यकीन नहीं होगा। लेकिन यह सच है।

Image

ऐसे बनेगा 1 करोड़ रुपये का फंड (AI Generated Image)

अगर आप भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं तो सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। SIP की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आप हर महीने छोटी-छोटी रकम निवेश कर लंबे समय में बड़ा कॉर्पस तैयार कर सकते हैं। हालांकि, आपका लक्ष्य कितनी जल्दी पूरा होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप हर महीने कितना निवेश करते हैं और आपको कितना रिटर्न मिलता है।

ऐसे बनेगा 1 करोड़ रुपये का फंड

मान लीजिए कि आपको अपने निवेश पर औसतन 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिलता है। ऐसे में अगर आप हर महीने 10,000 रुपये की SIP शुरू करते हैं, तो 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने में लगभग 21 साल का समय लगेगा। इस दौरान आपका कुल निवेश 25,20,000 रुपये होगा, जबकि अनुमानित ब्याज 79,10,067 रुपये मिलेगा। यानी कुल मिलाकर आपका फंड लगभग 1 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

अब अगर आप अपनी मासिक SIP को बढ़ाकर 20,000 रुपये कर देते हैं, तो तस्वीर पूरी तरह बदल जाती है। निवेश की राशि दोगुनी होने से आपका लक्ष्य काफी जल्दी पूरा हो सकता है। 20,000 रुपये की मासिक SIP के साथ 12 प्रतिशत के अनुमानित रिटर्न पर 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने में करीब 16 साल का समय लगेगा। इस दौरान आपका कुल निवेश 38,40,000 रुपये होगा, जबकि अनुमानित ब्याज 70,76,193 रुपये मिलेगा। यानी लगभग 5 साल पहले ही आपका 1 करोड़ रुपये का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

डिटेल्स₹10,000 मंथली SIP₹20,000 मंथली SIP
अनुमानित रेट ऑफ रिटर्न12%12%
टाइम पीरियड21 साल16 साल
कुल निवेश राशि₹25,20,000₹38,40,000
अनुमानित रिटर्न₹79,10,067₹70,76,193
कुल वैल्यू₹1,04,30,067₹1,09,16,193

यह उदाहरण दिखाता है कि केवल मासिक निवेश बढ़ाने से कंपाउंडिंग का फायदा और अधिक तेजी से मिलने लगता है। समय कम होने के बावजूद बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। यही कारण है कि जानकार अक्सर सलाह देते हैं कि आय बढ़ने के साथ SIP की राशि भी धीरे-धीरे बढ़ानी चाहिए।

5 साल में बन जाएंगे 1 करोड़ रुपये

अगर आप 20,000 रुपये की SIP को 1 करोड़ बनने के बाद भी नहीं रोकते और पूरे 21 साल तक जारी रखते हैं, तो इसका फायदा और भी बड़ा हो सकता है। 21 साल तक लगातार 20,000 रुपये प्रति माह निवेश करने पर आपका कुल निवेश 50,40,000 रुपये होगा। वहीं, 12 प्रतिशत के अनुमानित रिटर्न के आधार पर केवल ब्याज से ही करीब 1,58,20,135 रुपये की संपत्ति बन सकती है। इस तरह मैच्योरिटी पर कुल फंड लगभग 2 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

डिटेल्स₹10,000 मंथली SIP₹20,000 मंथली SIP
अनुमानित रेट ऑफ रिटर्न12%12%
टाइम पीरियड21 साल21 साल
कुल निवेश राशि₹25,20,000₹50,40,000
अनुमानित रिटर्न₹79,10,067₹1,58,20,135
कुल वैल्यू₹1,04,30,067₹2,08,60,135

निवेश की अवधि भी बेहद महत्वपूर्ण

इस उदाहरण से समझ सकते हैं कि निवेश की राशि बढ़ाने के साथ-साथ निवेश की अवधि भी बेहद महत्वपूर्ण होती है। लंबी अवधि तक निवेश जारी रखने से कंपाउंडिंग का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है और आपका पैसा तेजी से बढ़ने लगता है।

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि SIP में मिलने वाला रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article